भूंकप के झटके महसूस हुए, सुनामी का अलर्ट जारी
टोकियो। जापान में को 7.1 तीव्रता के भूंकप के झटके महसूस हुए हैं। इसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। भूकंप का केंद्र जापान का क्युशू द्वीप में जमीन से करीब 8.8 किमी नीचे बताया जा रहा है। मियाजाकी, कोची, ओएटा, कागोशिमा और इहिमे शहर में सुनामी की एडवाइजरी जारी की गई है। इससे पहले 1 जनवरी को जापान में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 318 लोगों की मौत हुई थी और 1300 लोग घायल हुए थे। इशिकावा में भूकंप से कई जगहों पर आग लग गई थी। इससे 200 इमारतें जलकर खाक हो गई थीं। इससे पहले मार्च 2011 में जापान में अब तक का सबसे खतरनाक भूकंप आया था, जिसमें 16 हजार लोगों की मौत हो गई थी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (29 मार्च 2026)
भारतीय सेना को बड़ी मजबूती: ‘प्रहार’ LMG की पहली डिलीवरी
एक करोड़ मुआवजे की मांग: पटवारी बोले- “यह दुर्घटना नहीं, सरकार की लापरवाही”
इंदौर केस में नया मोड़: पेंटहाउस में होती थीं संदिग्ध गतिविधियां