डीयू का छात्र रेप के बाद कर रहा था ब्लैकमेल
नई दिल्ली । उत्तर-पूर्व दिल्ली से एक लड़के का अपहरण कर उसे यूपी के बागपत ले जाए जाने के बाद उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह लड़का दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के बीए सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था। मृतक की पहचान हिमांशु शर्मा के रूप में हुई है। उधर, आरोपी के परिवार का दावा है कि हिमांशु ने उनके घर की 19 वर्षीय लड़की का रेप किया था और उसे ब्लैकमेल कर रहा था। लड़के की मां ने इन आरोपों से इनकार किया है मृतक की मां रजनी शर्मा ने कहा, आरोप झूठे हैं। यह लड़की का मामला नहीं है। लड़के के चाचा अनिल कुमार शर्मा ने कहा, हिमांशु को लड़की के फोन से शनिवार को कॉल आई थी। जब वह घर से निकला, लड़की के परिवार के चार-पांच सदस्यों ने उसका अपहरण कर लिया और उसे बागपत ले जाकर, उसकी हत्या कर दी। उधर, पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बागपत के एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि लड़की की मां ने अपनी शिकायत में कहा कि उनकी बेटी के साथ हिमांशु ने रेप किया था और उसके बाद से उसे ब्लैकमेल कर रहा था। लड़की ने घटना की जानकारी अपने भाई को दी जो कि बागपत में रहता है। भाई और कुछ रिश्तेदार दिल्ली आए और महिला के फोन से मेसेज कर उसे लुभाया। उसके बाद उसे अगवा कर बागपत ले गए। वे उन्हें सबक सिखाना चाहते थे, लेकिन उसे इतना मारा कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने एफआईआर में लड़की के परिवार के सात सदस्यों का नाम लिखा है जिसमें लड़की की मां का नाम भी शामिल है। उनपर भारतीय न्याय संहिता की धारा 140 के तहत केस दर्ज किया गया है। ऐसी जानकारी मिली है कि रजनी अपने दो बच्चों हिमांशु और एक बेटी के साथ अकेली रह रही थी। वह छोटी सी दुकान चालती थी और कपड़े सिलकर घर चलाती थी। वे न्यू उस्मानपुर में रहते हैं। हिमांशु की मां का दावा है कि उन्हें शनिवार रात को घबराहट होने लगी, जब उनका बेटा जन्मदिन का न्योता मिलने पर घर से चला गया था। उन्होंने हिमांशु को कॉल किया लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था। रजनी ने कहा, मैंने उसका रात 10 बजे तक इंतजार किया और फिर अपने रिश्तेदारों को खबर दी। करीब 10.30 बजे मेरे पड़ोस में रहने वाली एक महिला आई जिसने मुझे बताया कि मेरे बेटे का अपहरण हो गया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (28 मार्च 2026)
ग्राम गिधली बसना हर घर जल ग्राम के रूप में प्रमाणित
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना
माँ के आशीर्वाद से ही सभी कार्य सफल होते हैं : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने भगवान भैरवनाथ एवं माँ बूढ़ी माता के दर्शन किए
हरदीप पुरी ने कहा- “कोई लॉकडाउन प्रस्ताव विचाराधीन नहीं”
खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स : केरल की एथलेटिक्स टीम पहुंची जगदलपुर, पारंपरिक लोकनृत्य से हुआ भव्य स्वागत
पीएम जनमन योजना से बदल रही विशेष पिछड़ी जनजातियों की तस्वीर, पक्के आवास से मिल रहा सुरक्षा का आधार
रतलाम के डायल-112 हीरोज: मोटर साइकिल दुर्घटना में घायल हुए 03 व्यक्तियों को त्वरित सहायता कर पहुँचाया अस्पताल