राजघाट पर ही बने डा. सिंह का स्मारक-अखिलेश यादव
लखनऊ । पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ निगम बोध घाट पर हुआ। उनके निधन पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दुख व्यक्त किया। साथ ही स्मारक बनाने को लेकर उठे विवाद में भी उनका बयान सामने आया है। अखिलेश ने कहा कि राजघाट पर ही उनका स्मारक बनना चाहिए। सपा मुखिया ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की समाधि के संदर्भ में सम्मान की परंपरा का निर्वहन होना चाहिए। न इस विषय पर किसी राजनीति की आवश्यकता है, न होनी चाहिए। उन्होंने आगे लिखा कि डॉ. मनमोहन सिंह की समाधि राजघाट पर ही बननी चाहिए। भाजपा अपनी संकीर्ण सोच का अनुचित उदाहरण प्रस्तुत न करे। इतिहास भाजपा को उसके इस नकारात्मक नजरिए के लिए कभी माफ नहीं करेगा। स्मारक बनाने को लेकर कांग्रेस का आरोप है कि पूर्व प्रधानमंत्री का अंतिम संस्कार ऐसे स्थान पर करने की मांग की गई थी, जहां उनका स्मारक बनाया जा सके। सरकार ने इस अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है।
गोवा क्लब हादसा: कोर्ट ने लूथरा ब्रदर्स की अग्रिम जमानत अर्जी ठुकराई
‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में पीएम मोदी की भागीदारी से बढ़ी उत्सुकता
घाटा पूरा करने के लिए सरकार का मेगा प्लान, 8.2 लाख करोड़ का कर्ज
स्थानीय लोगों को सांस लेने में दिक्कत, स्वास्थ्य पर बढ़ा खतरा
आत्महत्या के पीछे आर्थिक और मानसिक दबाव की जांच
जिला प्रशासन ने घटना पर संवेदनशीलता के साथ प्रतिक्रिया दी
गर्भवती महिला और शिशु की जान को खतरा, अस्पताल प्रशासन पर सवाल
सुरक्षा के लिहाज से पेट्रोल पंप पर कड़ा इंतजाम
एमपी सरकार ने कर्मचारियों के लिए कल्याणकारी कदम उठाया
ड्रोन निगरानी से शांति और भीड़ नियंत्रण में मदद मिलेगी