फिल्म छावा को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री करने की मांग
इन्दौर, धर्मवीर और हिंदवी स्वराज रक्षक श्री छत्रपति संभाजी महाराज के गौरवशाली इतिहास पर बनी एवं 14 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म छावा को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री करने की मांग मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की है। भूपेंद्र अड़सूरे, भाजपा नेता, ट्रस्टी श्री क्षत्रिय मराठा समाज इंदौर संचालक श्री छत्रपति शिवाजी सहकारी साख संस्था इंदौर, प्रदेश सचिव मराठा सेवा संघ मध्यप्रदेश ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा है कि फिल्म छावा को मनोरंजन कर मुक्त किया जाए ताकि अधिक से अधिक प्रदेशवासी इस फिल्म को देखकर हिंदवी स्वराज के महानायक के गौरवशाली इतिहास को जान सकें और महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लें। उन्होंने बताया कि श्री छत्रपति शिवाजी महाराज के दिवंगत होने के बाद हिंदवी स्वराज की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले संभाजी महाराज का इतिहास अत्यंत गौरवपूर्ण रहा है। औरंगजेब द्वारा छल-बल का उपयोग कर छत्रपति शंभूराजे एवं उनके मित्र कवि कलश को गिरफ्त में ले लिया गया था। इसके बाद उन्होंने इस्लाम धर्म स्वीकार न करते हुए 39 दिन की असहनीय प्रताड़ना को स्वीकार कर धर्म का संरक्षण करते हुए सर्वस्व न्योछावर कर दिया, किंतु अपना धर्म नहीं छोड़ा। छत्रपति के रूप में उन्होंने धर्म का संरक्षण किया।
शराब बिक्री को लेकर शुरू हुई नई बहस
रणनीतिक साझेदारी में दिखी मजबूती
हिरणों की मौत में आवारा कुत्तों पर जताया गया शक
परियोजना से क्षेत्रीय विकास को मिलेगा बढ़ावा
दोस्ती से शुरू होकर प्यार तक पहुंची कहानी
डायबिटीज-मोटापे की ‘चमत्कारी दवा’ पर सरकार सख्त
अडानी कंपनियों को मंजूरी, कोयले से गैस बनाने की तैयारी
मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
परिवार को लगा गहरा मानसिक और भावनात्मक झटका
वैश्विक मंच पर भारत की पैरवी, सहमति से फैसले की मांग