दिल्ली : शराब के नशे में धुत चालक ने दुकान में घुसाई कार, 8 लोग घायल
पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में, शराब के नशे में धुत एक कार चालक ने अपनी गाड़ी वाहनों के कलपुर्जों की दुकान में घुसा दी, जिससे आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी देव सिंह (37) एक टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी में काम करता है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को एलबीएस अस्पताल के पास एक दुर्घटना के बारे में सूचना मिली थी। अधिकारी ने बताया कि चालक की मेडिकल जांच कराई गई जिसमें पाया गया कि वह शराब के नशे में था। पुलिस ने बताया कि आठ घायलों में से छह को मामूली चोटें आईं हैं और अन्य दो को फ्रैक्चर हुआ है। पुलिस ने बताया कि एक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
राजनीति की जुबानी जंग: ममता बनर्जी के बयान पर महाराष्ट्र मंत्री ने पलटवार किया
पुलिस और राहतकर्मी घटनास्थल पर मौजूद
PM Awas Yojana मामले में डबरा नगर पालिका के पूर्व CMO पर EOW ने की FIR दर्ज
तेल उत्पादों पर कर में कटौती पर CM फडणवीस ने केंद्र को धन्यवाद, आम जनता से की खास विनती
बढ़ेगी यात्री क्षमता, हर घंटे 300 यात्रियों को संभालने में सक्षम T-1
करेर गांव पहुंचकर CM ने लिया हाल, बोले—दोषियों पर होगी कार्रवाई