महाराष्ट्र सरकार के विधायकों की अयोग्यता पर फैसला आज
मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके समूह के 16 विधायकों अयोग्यता पर बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर फैसला करेंगे। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक, शिवसेना के दोनों गुटों के विधायकों की सुनवाई पूरी कर ली है और फैसले की तैयारी कर ली है। इसे रिव्यू के लिए कानून के एक्सपट्र्स के पास भेजा गया है। इससे पहले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा है कि स्पीकर का चाहे जो भी फैसला हो, हमारी सरकार स्थिर रहेगी। हमारा अलायंस कानूनी रूप से वैध है और हमें उम्मीद है कि स्पीकर का फैसला भी हमारे पक्ष में ही आएगा।
उधर, स्पीकर नार्वेकर ने अपने फैसले सुनाने की डेडलाइन से पहले महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे से दो बार मुलाकात की है। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जज ने आरोपियों से दो बार मुलाकात की, इससे जनता समझ चुकी है कि फैसला क्या होगा। इस मुलाकात पर आपत्ति जताते हुए ठाकरे समूह ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है। राहुल नार्वेकर और मुख्यमंत्री शिंदे की मुलाकात को लेकर शरद पवार ने कहा कि इस मुलाकात से संदेह पैदा होता है। शरद पवार ने नार्वेकर को सलाह दी है कि राहुल नार्वेकर को अपनी छवि का ध्यान रखना चाहिए।
विदिशा हादसा: दबंगों ने तहसील से लगे मकान पर तोड़फोड़ की, कैमरा सबूत भी ले गए
नीतीश कुमार की अध्यक्षता पक्की, JDU में कोई विकल्प नहीं: ललन सिंह
मोहन यादव ने लिया सख्त फैसला: सीधी की कलेक्टर और गुना के एसपी की कार्यप्रणाली पर शिकंजा
रुपया कमजोर, महंगाई बढ़ने की चिंता: राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा
मंगलुरु में ईंधन आपूर्ति में राहत, रूस और अमेरिका से तेल व रसोई गैस पहुंची
चारधाम यात्रा विवाद: मंदिरों में प्रवेश पर रोक, बयानबाजी से बढ़ी सियासी बहस
तनय की मौत का रहस्य: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इंदौर अग्निकांड की पुलिस भूल उजागर
मायावती की योजना फोकस में: तीन राज्यों के लिए गुप्त रणनीति पर काम