सड़क दुर्घटना में नवविवाहित जोड़े की मौत, प्रेम और पीड़ा की एक साथ चिता बनी साक्षी
राष्ट्रीय राजमार्ग में खुर्सीपार के पास रविवार और सोमवार की दरयानी रात एक सड़क हादसे में नवविवाहित दंपती कोहका सुपेला निवासी मुकेश कुर्रे 28 साल और कमलेश्वरी कुर्रे 26 की मौत हो गई। सोमवार को मृतक नवदंपती का गमगीन माहौल में एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। दोनों की एक साथ अर्थी उठी तब तमाम लोगों की आंख नम हो गई। दो माह पहले ही इनकी शादी हुई थी। मुकेश विज्ञापन का डिजाइनर था।
जमकर हुआ हंगामा
सड़क हादसे के बाद पति-पत्नी का शव सड़क पर पड़ा रहा। पुलिस ने रास्ता से जाम को जल्द हटाने के लिए शव को एंबुलेंस से की जगह पुलिस के वाहन में ही रखकर लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल, मरच्यूरी, सुपेला रवाना किया। इसको देखकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस के अधिकारियों ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को समझाया, तब जाकर मामला शांत हुआ।
दुर्घटना उस वक्त हुई, जब नवदंपती खुर्सीपार में रहने वाली मौसी के घर से खाना खाकर अपने घर कोहका लौट रहे थे। खुर्सीपार ओवर ब्रिज नाला के समीप पावर हाउस ओवर ब्रिज के पास आईटीआई के पहले ट्रक ने दोपहिया को चपेट में ले लिया। इससे दोनों ट्रक के जद में आकर कुचल गए। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मुकेश का विवाह 9 मई 2025 को हुई थी। 9 जुलाई को दो माह पूरा होता।
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ के लिए मील का पत्थर
“महिला सम्मान का असली अर्थ तब होगा जब महिलाओं के खिलाफ अपशब्द बंद होगा” : एआईजी सिंह
अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर चर्चा: ईरान संकट के बीच ट्रंप ने पीएम मोदी से बात की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बुधवार को रिलीज करेंगे कछुए
बाल संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
कबीरधाम में ‘दीदियों’ ने संभाली स्टीयरिंग, उपमुख्यमंत्री शर्मा बने पैसेंजर
कोल्बी का बड़ा बयान: भारत-अमेरिका संबंध मजबूत, जयशंकर की तारीफ
भगवान श्रीकृष्ण के विराट व्यक्तित्व में सांदीपनि आश्रम का योगदान महत्वपूर्ण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनुष्का शर्मा को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन पर दी बधाई
इच्छा मृत्यु केस से सुर्खियों में आए हरीश राणा नहीं रहे