गैंगस्टरों पर सख्त कार्रवाई, नीरज बवाना गैंग का सदस्य गिरफ्तार
नई दिल्ली: बाहरी उत्तरी जिला स्पेशल स्टाफ ने अलीपुर और नरेला क्षेत्र के कारोबारियों से रंगदारी वसूलने वाले एक कुख्यात बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के साथ हुई इस मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नीरज बवाना और नवीन बाली गैंग से संबंध
पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़ा गया बदमाश सविंदर उर्फ पागल कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना और नवीन बाली गैंग का सक्रिय सदस्य है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल, तीन कारतूस और पांच खाली खोखे बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल वह आपराधिक गतिविधियों में करता था।
कारोबारियों में फैला रखा था खौफ
जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना के अनुसार, आरोपी अलीपुर और नरेला इलाके के प्रॉपर्टी डीलरों और कारोबारियों को डरा-धमकाकर अवैध उगाही करता था। उसके खौफ के कारण ज्यादातर पीड़ित थाने में शिकायत दर्ज कराने से कतराते थे, जिसके बाद पुलिस ने उस पर कड़ी नजर रखनी शुरू की थी।
घेराबंदी के दौरान की थी फायरिंग
सोमवार रात को पुलिस को आरोपी के जीटी करनाल रोड से हिरणकी पुश्ता रोड की ओर आने की पुख्ता सूचना मिली थी। पुलिस टीम द्वारा की गई घेराबंदी के दौरान आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस पर गोलियां चला दीं, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे धर दबोचा।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा