दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश, यमुना 206.10 मीटर तक पहुंची
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पुराने लोहे के पुल (ओल्ड रेलवे ब्रिज) पर खतरे की स्थिति को देखते हुए नॉर्दर्न रेलवे ने चार ट्रेनें रद्द कर दी हैं, जबकि 17 ट्रेनों को डायवर्ट या शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।
पुराना लोहा ब्रिज बंद
यमुना में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मंगलवार शाम 4 बजे से पुराने लोहे के पुल पर यातायात और पैदल आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से अपील की है कि वे इस मार्ग से बचें।
लोग घर छोड़ने को मजबूर
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के मदनपुर खादर सहित निचले इलाकों में पानी घुस गया है। किसान अपनी आखिरी फसल बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ज्यादातर खेत जलमग्न हो चुके हैं। बाढ़ के चलते लोग अपने आशियाने छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं।
सरकार का दावा – पूरी तरह अलर्ट
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और राहत शिविरों की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा, “घबराने की जरूरत नहीं है, सरकार पूरी तरह अलर्ट है।” मंगलवार शाम 5 बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर जलस्तर 206.10 मीटर दर्ज किया गया।
बैराजों से पानी का डिस्चार्ज
हथनीकुंड बैराज: 1,49,032 क्यूसेक
वजीराबाद बैराज: 78,700 क्यूसेक
ओखला बैराज: 99,201 क्यूसेक
IMD का पूर्वानुमान
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, हरियाणा और पंजाब में मंगलवार को भी मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली के सफदरजंग केंद्र पर 37.8 मिमी और लोधी रोड पर 35.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
शिक्षा के क्षेत्रों में नई अलख- नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बंद पड़े 123 स्कूल फिर से गुलज़ार
बस्तर के नन्हे ललित की आंखों में लौटी रोशनी
लोकभवन राज्य की प्रशासनिक गरिमा का प्रतीक- राज्यपाल पटेल
बदरा छाएंगे, तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाली बारिश की संभावना
एचपीवी टीकाकरण की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना की राशि बनी सहारा
आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए व्यापक सर्वेक्षण आवश्यक - डॉ. कुसमरिया
लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल पटेल
तीसरी सूची में भाजपा ने घोषित किए 19 उम्मीदवार, सीटों की पूरी जानकारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौ सेवा कर की अपने जन्मदिन की शुरूआत