कमलाराजा अस्पताल में आगजनी की घटना की जाँच के कलेक्टर ने दिए आदेश
ग्वालियर: शहर के कमलाराजा अस्पताल में शनिवार देर रात आग लगने की घटना सामने आई. आग लगते ही प्रशासन हरकत में आया. कलेक्टर रुचिका चौहान खुद मौके पर पहुंचीं और स्थिति को संभाला. अस्पताल के मरीजों को तुरंत दूसरे वार्ड में सुरक्षित पहुंचाया गया. राहत की बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई... लेकिन अगर कहीं पर थोड़ी चूक होती तो कोई बड़ी घटना घट सकती थी. इसे लेकर अब कलेक्टर ने इस मामले की पूरी जांच के आदेश दिए हैं. इसके लिए एक जांच दल भी बनाया गया है, जिसे 5 दिन में रिपोर्ट तैयार कर देने को कहा गया है.
किन अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई ?
जांच के लिए जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी मिली है, उनमें ये नाम शामिल हैं : SDM झांसी रोड विनोद सिंहCSP इंदरगंज रॉबिन जैनजयारोग्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेनाCMHO डॉ. सचिन श्रीवास्तवनगर निगम फायर अधिकारी अतिबल सिंह यादवलोक निर्माण विभाग से आयुषि सचानविद्युत सुरक्षा विभाग से आर. एस. वैश्य
किस बात की जांच होगी ?
मालूम हो कि कलेक्टर ने साफ कहा है कि लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, अस्पताल में स्थिति सामान्य है. जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि आग लगने की असली वजह क्या थी और इसमें किसकी गलती थी. बता दें कि कलेक्टर ने जांच के लिए 9 मुख्य बिंदु तय किए हैं. जिसमें नौ सवाल शामिल हैं.
1. आग कैसे और कहाँ से लगी?
2. कितनी सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान हुआ?
3. क्या अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम था या नहीं?
4. क्या अस्पताल का स्टाफ आग बुझाने के लिए प्रशिक्षित था?
5. क्या अस्पताल के पास बिजली सुरक्षा से जुड़ा प्रमाण-पत्र था?
6. क्या बिजली से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था पूरी थी?
7. कितना नुकसान हुआ?
8. इस हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है?
9. और कहाँ पर क्या लापरवाही हुई?
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव
महिला अस्पताल में 100 सिजेरियन का लक्ष्य, निजी विशेषज्ञ भी किए अनुबंधित