सिनसिनाटी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं कोको गॉफ, अब बेजलेक की चुनौती
सिनसिनाटी। सिनसिनाटी ओपन के महिला और पुरुष दोनों वर्गों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं, जहां अमेरिकी खिलाड़ियों का दबदबा साफ नजर आ रहा है।
कोको गॉफ सेमीफाइनल में
अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10वीं वरीयता प्राप्त मार्टा कोस्त्युक को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से करारी शिकस्त दी और सिनसिनाटी ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इस जीत के साथ ही गॉफ ओपन एरा में 23 साल की उम्र से पहले कई बार सिनसिनाटी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी खिलाड़ी बन गई हैं। मैच के दौरान गॉफ का कोर्ट पर पूरा नियंत्रण रहा और उन्होंने बेहतरीन शॉट चयन के साथ शानदार कोर्ट कवरेज का परिचय दिया।
सारा बेजलेक का शानदार सफर
सेमीफाइनल में कोको गॉफ का मुकाबला सारा बेजलेक से होगा। बेजलेक ने एक सेट से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और तीसरे सेट के टाईब्रेक में संघर्ष करते हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन मैडिसन कीज को 3-6, 6-4, 7-6 (5) से हराकर उलटफेर किया। इस टूर्नामेंट में बेजलेक का सफर बेहद शानदार रहा है, जहां उन्होंने नंबर-1 खिलाड़ी अरिना सबालेंका समेत कई दिग्गजों को मात दी है।
पुरुष वर्ग में अमेरिकी खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन
पुरुष एकल वर्ग के मुकाबलों में अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो ने इटली के लोरेंजो मुसेटी को 7-6 (2), 7-5 से और ब्रैंडन नाकाशीमा ने अपने ही देश के टेलर फ्रिट्ज को 7-6, 4-6, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। खास बात यह है कि 2010 के बाद यह पहला अवसर है जब अमेरिका के दो खिलाड़ी पुरुष एकल के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में इटली के फ्लेवियो कोबोली का मुकाबला फ्रांस के आर्थर फिल्स से होगा।
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव
महिला अस्पताल में 100 सिजेरियन का लक्ष्य, निजी विशेषज्ञ भी किए अनुबंधित