दो दिनों के गुजरात दौरे पर होंगे सीएम केजरीवाल
नई दिल्ली । दिल्ली में आबकारी नीति से जुड़े मामले को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। आम आदमी पार्टी के नेताओं का दावा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है। इस बीच दिल्ली के सीएम केजरीवाल रविवार (7 जनवरी) को गुजरात का दौरा करेंगे। उनका ये गुजरात दौरा दो दिनों का होगा। ईडी आबकरी नीति मामले में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को तीन समन जारी कर चुकी हैं। सीएम केजरीवाल अभी तक ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। सीएम केजरीवा को पहला समन 2 नवंबर 2023 को जारी किया गया। इसके बाद 21 दिसंबर 2023 को दूसरा समन जारी किया गया। इसके बाद 3 जनवरी 2024 को तीसरा समन जारी किया गया था। आम आदमी पार्टी और सीएम केजरीवाल ने ईडी के समन को अवैध बताया था। सीएम केजरीवाल का गुजरात दौरा पहले तीन दिनों का होने वाला था लेकिन मुख्यमंत्री को वित्तमंत्री आतिशी और दूसरे अधिकारियों के साथ (6 जनवरी) आने वाले बजट सेशन के लिए बैठक करनी थी इसलिए ये दौरा दो दिनों का ही तय किया गया है। रविवार को दिल्ली के सीएम पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ दोपहर को वडोदरा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोनों नेता नेत्रंग में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही सीएम केजरीवाल लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं के साथ कल शाम सात बजे बैठक करेंगे। सोमवार (8 जनवरी) को सीएम केजरीवाल पार्टी के विधायक चैतर वसाव से मुलाकात करेंगे। आप ने हाल ही में एलान किया था कि वसाव लोकसभा के उम्मीदवार होंगे। वसाव आदिवासी चेहरा हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्य की सभी 26 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी का गुजरात में खाता खुला था और पार्टी पांच सीटों पर चुनाव जीतने में कामयाबबर रही थी। हालांकि बाद में पार्टी को झटका लगा और उसके एक विधायक भूपेंद्र भयानी ने आप छोड़ दिया। अब जबकि लोकसभा चुनाव के लिए कुछ ही दिन बचे हुए हैं, पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जीवन प्रकृति पर आधारित,राज्य में वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास-मंत्री केदार कश्यप
प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा नालंदा परिसर युवाओं को
प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए बजट और नीतियों में बड़े बदलाव : मंत्री पटेल
संघर्ष से सुकून तक: नल-जल योजना से बदली राधाबाई की जिंदगी
गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव
“किशोरी से मातृत्व तक" महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मोदी का रिकॉर्ड: भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले नेतृत्व की उपलब्धि
प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी
हथियार छोड़ शिक्षा की राह पर बढ़ रहे पुनर्वासित युवा, उल्लास महापरीक्षा में 28 युवा हुए शामिल