मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साधा हेमंत सोरेन पर निशाना, कहा......
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम साय ने लिखा कि, हेमंत सोरेन ने आदिवासियों को अपमानित किया। भाजपा को घोटाले में फंसे नेता के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। भाजपा ने आदिवासी बहुलता को ध्यान में रखते हुए दो-दो राज्य छत्तीसगढ़ और झारखंड बनाए।
आगे बोले कि आदिवासियों के कल्याण के लिए केंद्र में अलग मंत्रालय बनाया, आदिवासी मुख्यमंत्री बनाए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए आदिवासी महिला को भारत का राष्ट्रपति बनाया। जबकि सोरेन परिवार ने आदिवासियों को लूट कर अपना घर भरा है। ऐसे भ्रष्टाचारियों का आज के भारत में कोई स्थान नहीं है।
गौरतलब है कि झारखंड में चम्पाई सोरेन की सरकार ने विधानसभा के प्लोर टेस्ट में विश्वास मत जीत लिया, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी विधानसभा सत्र में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अपने भाषण में भाजपा पर जमकर निशाना साधा और भाजपा पर आदिवासियों का अपमान करने का आरोप लगाया था।
मोदी की एक और गारंटी हुई पूरी
सीएम मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मोदी की एक और गारंटी पूरी हुई है। छत्तीसगढ़वासी भांचा श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या नगरी में उनको निहारने, दुलारने और अपने प्रेम की पूंजी को उन पर न्यौछावर करने पहुंच रहे हैं। श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत छत्तीसगढ़वासियों को अयोध्या धाम में भांचा श्रीराम के दर्शन कराने के लिए सात फरवरी को दुर्ग रेलवे स्टेशन से पहली ट्रेन रवाना होगी। यह दिन छत्तीसगढ़वासियों के लिए सौभाग्य का दिन होगा।
यात्रा में सभी के लिए उत्तम भोजन आदि की व्यवस्था
सभी अपने भांचा श्रीराम के दर्शन कर पुण्य फल की प्राप्ति करेंगे। मामा और भांजे के मिलन कराने का सौभाग्य हमें प्राप्त हुआ है।इस यात्रा के अंतर्गत दर्शनार्थियों को भगवान शिव के त्रिशूल की नोक पर बसी हुई नगरी काशी के भगवान श्री विश्वनाथ व गंगा आरती के दर्शन भी कराए जाएंगे। यात्रा में सभी के लिए उत्तम भोजन आदि की व्यवस्था हमारी सरकार करेगी।
HC ने खारिज की याचिका, डायल 112 का ठेका EMRI के पास ही रहेगा
कोच हेमांग बदानी ने बताया, किस स्थान पर उतरेंगे केएल राहुल
सदन में गरमाई राजनीति, नगरायुक्त के खिलाफ प्रस्ताव पास
सियासी तैयारी तेज, BJP ने असम-बंगाल में जीत का लक्ष्य रखा
किसानों के हित में फैसला, सरकार ने बढ़ाया समर्थन मूल्य
रिटायर्ड सैनिक ने गोली चलाकर किया हमला, घायल को अस्पताल में भर्ती
जनता दर्शन कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ का भरोसा, देशसेवा करने वालों को आश्वासन
विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवाल, PSL में मचा हड़कंप
नगर निगम ने जारी की नई पॉलिसी, अब शादी और समारोहों में लागू
मंत्री संजय निषाद के धरने से गरमाई राजनीति