सतनामी समाज से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कहा.....
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बलौदाबाजार जिले की घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। सतनामी समाज इस घटना को लेकर बहुत दुखी है। इसमें दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। निर्दोष लोगों को किसी भी तरह से प्रताड़ित नहीं किया जाएगा, लेकिन जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। शासन- प्रशासन की कार्रवाई पूर्णतः न्यायसंगत होगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीते दिनों निवास कार्यालय में धर्मगुरु गुरुबालदास साहेब के नेतृत्व में आए सतनामी समाज के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के दौरान यह बातें कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर समाज में शांति एवं सद्भावना बनाए रखने के साथ विकास के लिए कृत-संकल्पित है। सरकार के इस कार्य को अंजाम देने में शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले सतनामी समाज का भी पूर्ण सहयोग है।
सीएम ने बताया कि बलौदाबाजार घटना में कोई निर्दोष न फंसे इसके लिए भी शासन-प्रशासन पूरी तरह से सजग है। सरकार की ओर से राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की अध्यक्षता में समिति गठित है। समिति के समक्ष निर्दोष लोगों के बारे में समाज की ओर से जानकारी दी जा सकती है ताकि ऐसे व्यक्ति जो घटना में संलिप्त नहीं हैं, उनपर कोई कार्रवाई न हो। इस अवसर पर आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, गुरुमाता प्रवीण माता, गुरु सोमेश बाबा, गुरु सौरभ साहेब सहित राजमहंत जैत कुमार सतनामी, राजमहंत अनूप सतनामी, राजमहंत कामता प्रसाद, राजमहंत कुंजन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
नौकरी छोड़ छत्तीसगढ़ के दो मैकेनिकल इंजीनियर्स ने पर्यावरण संरक्षण के साथ शुरू किया अनोखा का स्टार्टअप, इतने लोगों को दे रहा नौकरीनौकरी छोड़ छत्तीसगढ़ के दो मैकेनिकल इंजीनियर्स ने पर्यावरण संरक्षण के साथ शुरू किया अनोखा का स्टार्टअप, इतने लोगों को दे रहा नौकरी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एक स्वर से कहा कि राज्य सरकार के प्रदेश में शांति एवं सद्भावना बनाए रखने के लिए किए जा रहे कार्यों में समाज की पूर्णतः सहभागिता है और आगे भी रहेगी। सतनामी समाज बाबा गुरु घासीदास का अनुयायी है और यह सदैव से एक शांतिप्रिय समाज रहा है।
सतनामी समाज बलौदाबाजार घटना की निंदा करता है। घटना को असमाजिक तत्वों ने अंजाम दिया है, इसमें समाज की कोई संलिप्तता नहीं है। समाज में इस घटना को लेकर गहरा दुख है। जिन्होंने घटना को अंजाम दिया है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो ताकि घटना की पुनरावृत्ति न होने पाए।
अक्षय कुमार ने दी फिल्म की प्रोग्रेस की जानकारी
लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी के साथ महिला आरक्षण लागू होगा, OBC कोटा नहीं
बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन से व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश
मेडिकल बोर्ड और अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट
श्रीराम जन्मोत्सव के लिए मंदिरों को फूलों और रोशनी से सजाया गया
ग्वालियर हादसा: दर्शन यात्रा से लौटते ऑटो में स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 5 मरे
मैहर में डीजल तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में 1000 लीटर ईंधन बरामद
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी, एक्साइज ड्यूटी घटने से आम आदमी को फायदा