छत्तीसगढ़: मैदान में क्रिकेट खेलते बच्चों पर गिरा आसमानी बिजली का कहर
बिलासपुर: रविवार दोपहर झमाझम बारिश के बीच बन्नाक चौक स्थित क्रिकेट मैदान में क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय अभिषेक ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य कुछ बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सभी बच्चों के परिवार वाले तुरंत अस्पताल पहुंचे।
मृतक अभिषेक ध्रुव बन्नाक चौक के पास रहता था। वह अन्य बच्चों के साथ रविवार दोपहर क्रिकेट खेलने मैदान गया था। इस दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच ही मैदान के पास आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में अभिषेक आ गया और उसकी मौके पर ही जान चली गई।
कुछ बच्चों और वहां मौजूद लोगों को भी बिजली की तीव्रता से झटका लगा। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
आकाशीय बिजली गिरने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। दो लोगों को चोट भी आई थी। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हॉस्पिटल से छुट्टी भी मिल चुकी है। -किशोर केंवट, सिरगिट्टी थाना प्रभारी।
महिला की भी हो चुकी है मौत
बिलासपुर में आकाशीय बिजली का मामला तीन दिन पहले भी देखने को मिला था, जहां कोतवाली क्षेत्र के सिकरौरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई थी। यह हादसा तब हुआ, जब वह शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे छत पर कपड़े और घरेलू सामान उतारने गई थीं। घटना के बाद आसपास के लोग और और कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद महिला को रुद्रपुर के एक अस्पताल में ले जा रहे थे। हालांकि महिला की रास्ते में ही मौत हो गई थी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (25 मार्च 2026)
डिजिटल सेवा केंद्र से बदली रानी कुर्रे की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भर
डेयरी योजना बदल रही है धनमती की तकदीर
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही
किसान ही देश के भाग्य विधाता हैं, उनकी समृद्धि ही है हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ के लिए मील का पत्थर
“महिला सम्मान का असली अर्थ तब होगा जब महिलाओं के खिलाफ अपशब्द बंद होगा” : एआईजी सिंह
अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर चर्चा: ईरान संकट के बीच ट्रंप ने पीएम मोदी से बात की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बुधवार को रिलीज करेंगे कछुए