छत्तीसगढ़ सरकार 10वीं, 12वीं बोर्ड के टॉपर्स को करेगी सम्मानित...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार 10वीं, 12वीं बोर्ड के टॉपर्स को सम्मानित करने जा रही। राज्य सरकार प्रत्येक टॉपर छात्र-छात्राओं को कम से कम 1.50 लाख तक के ईनाम राशि देगी। जानकारी के मुताबिक, आचार संहिता खत्म होने के बाद राज्य सरकार की तरफ से टॉपर्स के सम्मान कार्यक्रम की तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार की तरफ से होनहारों को सालों से सम्मान होता रहा है। हाल के सालों में बच्चों की ना सिर्फ सम्मान राशि में बढ़ोतरी की गई है, बल्कि लैपटॉप की जगह नगद राशि का भी प्रावधान किया गया है. 2019 तक होनहारों को 1.25 लाख के साथ लैपटॉप दिए जाने का प्रावधान रखा गया था, लेकिन 2021 में इस योजना में कुछ बदलाव किया गया। इसके तहत लैपटॉप के स्थान पर ₹25000 नगद देने की व्यवस्था सरकार की तरफ से की गई। माना जा रहा है कि जल्द ही इस साल टॉपर्स के सम्मान की रूपरेखा राज्य सरकार जारी करेगी, जिसके तहत प्रदेश के मेधावी छात्रों को कम से कम 1.30 लाख तक का इनाम राज्य सरकार की तरफ से दिया जाएगा।
दिल्ली लौट गई एयर इंडिया की लंदन फ्लाइट, तकनीकी खराबी बनी कारण
आंध्र प्रदेश में दर्दनाक बस हादसा: सीएम का शोक संदेश, PMO ने राहत राशि का ऐलान
होर्मुज में तनाव, लेकिन भारत में पेट्रोल, डीजल और LPG की आपूर्ति सुरक्षित
TMC का ऐलान- जिनके नाम हटेंगे, उन्हें नहीं छोड़ेंगे अकेला
इंदौर अग्निकांड में नया मोड़: चार्जिंग पर लगी कार के बारे में परिवार ने किया खुलासा
ईंधन की स्थिति पर मंथन, PM मोदी ने बुलाई राज्यों की मीटिंग
पान मसाला प्रमोशन केस में कोर्ट सख्त, पुलिस को कार्रवाई के निर्देश