दिल्ली मेट्रो पर अब इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए चेक-इन सुविधा
नई दिल्ली । अगर आप अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट पकड़ने जा रहे हैं और मेट्रो सर्विस का इस्तेमाल कर रहे तो ये खबर बेहद अहम है। दिल्ली मेट्रो ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए नई दिल्ली और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों पर चेक-इन सर्विस शुरू कर दी है। जून के पहले हफ्ते से शुरू हुई यह सर्विस इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने वाले यात्रियों के लिए काफी फायदेमंद होगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड एयर इंडिया और विस्तारा एयरलाइंस के साथ मिलकर यह सुविधा शुरू की है। अब तक सिर्फ घरेलू यात्रियों के लिए उपलब्ध चेक-इन और बैगेज-ड्रॉप सर्विस उपलब्ध थी। हालांकि अब इंटरनेशनल यात्री भी इस सर्विस का फायदा उठा सकेंगे। ने दूसरी एयरलाइंस को भी इस सर्विस को शुरू करने के लिए आमंत्रित किया है ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को इसका लाभ मिल सके। इस सर्विस के जरिए इंटरनेशनल यात्री नई दिल्ली और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों पर अपना सामान चेक-इन करा सकेंगे। उनका सामान एडवांस्ड ऑटोमेटेड सिस्टम के जरिए सुरक्षित रूप से उनके हवाई जहाज तक पहुंचा दिया जाएगा। यह सर्विस एयर इंडिया के यात्रियों के लिए नई दिल्ली और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों पर सुबह 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक उपलब्ध है। वहीं विस्तारा एयरलाइंस के यात्री नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर सुबह 6:00 बजे से रात 8:00 बजे तक इस सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। यह सुविधा हफ्ते के सातों दिन उपलब्ध रहेगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (28 मार्च 2026)
ग्राम गिधली बसना हर घर जल ग्राम के रूप में प्रमाणित
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना
माँ के आशीर्वाद से ही सभी कार्य सफल होते हैं : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने भगवान भैरवनाथ एवं माँ बूढ़ी माता के दर्शन किए
हरदीप पुरी ने कहा- “कोई लॉकडाउन प्रस्ताव विचाराधीन नहीं”
खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स : केरल की एथलेटिक्स टीम पहुंची जगदलपुर, पारंपरिक लोकनृत्य से हुआ भव्य स्वागत
पीएम जनमन योजना से बदल रही विशेष पिछड़ी जनजातियों की तस्वीर, पक्के आवास से मिल रहा सुरक्षा का आधार
रतलाम के डायल-112 हीरोज: मोटर साइकिल दुर्घटना में घायल हुए 03 व्यक्तियों को त्वरित सहायता कर पहुँचाया अस्पताल