बिजनौर से चौधरी विजेंद्र सिंह ने बहुजन समाज पार्टी छोड़ी
बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर बिजनौर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े चौधरी विजेंद्र सिंह ने शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी को अलविदा कह दिया। इन्होंने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। इस बाबत बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती को पत्र भी भेज दिया है। अब वह किस राजनीतिक दल के साथ रहेंगे, इसका अभी कोई खुलासा नहीं किया है।हालांकि जानकार बता रहे हैं कि वह मीरापुर से विधानसभा उपचुनाव लड़ सकते हैं। चुनाव परिणाम के बाद से इनकी करीबी रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह से बताई जा रही है। चौ. विजेन्द्र सिंह ने बिजनौर लोकसभा सीट से बसपा के सिंबल पर चुनाव लड़ा।
लोकसभा चुनाव में दो लाख से अधिक वोट पाकर पश्चिम उप्र में बसपा की जमानत बचाने वाले विजेन्द्र सिंह अकेले प्रत्याशी रहे। मतगणना के बाद चुनाव का परिणाम आते ही विजेन्द्र सिंह के बसपा छोड़ने की चर्चा तेज हो गई थी। राजनीतिक गलियारों में चर्चा यह भी है कि वह काफी समय से रालोद मुखिया के करीब हैं।उपचुनाव में वह रालोद के टिकट से भाग्य आजमा सकते हैं। उधर, विजेन्द्र सिंह ने लोकसभा का टिकट देने पर बसपा सुप्रीमो का आभार जताया है। चौधरी विजेन्द्र सिंह का कहना है कि शीघ्र ही अपने समर्थकों के साथ बातचीत करके अगला कदम उठाएंगे।इन्होंने अभी तक किसी अन्य पार्टी में जाने का खुलासा नहीं किया है। इनके इस्तीफे से बसपा को बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि बसपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शाहजहां सैफी का कहना है कि इनके पार्टी छोड़ने से बसपा को काई नुकसान होने वाला नहीं है।
बीसीसीआई ने आईपीएल शेड्यूल घोषित किया, लीग मुकाबले 24 मई तक, प्लेऑफ की भी मिली जानकारी
दिल्ली लौट गई एयर इंडिया की लंदन फ्लाइट, तकनीकी खराबी बनी कारण
आंध्र प्रदेश में दर्दनाक बस हादसा: सीएम का शोक संदेश, PMO ने राहत राशि का ऐलान
होर्मुज में तनाव, लेकिन भारत में पेट्रोल, डीजल और LPG की आपूर्ति सुरक्षित
TMC का ऐलान- जिनके नाम हटेंगे, उन्हें नहीं छोड़ेंगे अकेला
इंदौर अग्निकांड में नया मोड़: चार्जिंग पर लगी कार के बारे में परिवार ने किया खुलासा
ईंधन की स्थिति पर मंथन, PM मोदी ने बुलाई राज्यों की मीटिंग
पान मसाला प्रमोशन केस में कोर्ट सख्त, पुलिस को कार्रवाई के निर्देश