तलाक केस की पेशी में बवाल, कोर्ट से बाहर भिड़े दो हवलदार
बिलासपुर। तलाक के एक मामले की सुनवाई के दौरान शुक्रवार को कोर्ट परिसर में दो प्रधान आरक्षकों के बीच विवाद हो गया। जज ने दोनों को कोर्ट से बाहर कर दिया, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे की पिटाई कर दी। घटना के बाद दोनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।
कोर्ट में शुरू हुआ विवाद
पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक अरुण कमलवंशी (40) ने बताया कि उनका तलाक का मामला कोर्ट में लगा था। पेशी के दौरान उन्हें पता चला कि प्रधान आरक्षक संजय जोशी (38) ने अपने केस में उन्हें पक्षकार बनाया है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच जज के सामने ही बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर जज ने दोनों को कोर्ट से बाहर कर दिया।
बाहर निकलते ही हुई मारपीट
कोर्ट परिसर से बाहर आते ही संजय ने अरुण का कॉलर पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान मौजूद दुलाल मुखर्जी ने वीडियो बनाना शुरू किया, जिस पर आपत्ति जताने पर अरुण को धमकी भी दी गई। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई।
थाने में भी बढ़ा विवाद
थाने में संजय की मां सावित्री लहरे, बहन रजनी आवले और अंकिता मुखर्जी भी पहुंचीं और गाली-गलौज करते हुए अरुण को जान से मारने की धमकी दी। उधर, संजय जोशी ने भी आरोप लगाया कि कोर्ट से बाहर आते ही अरुण ने उनकी पिटाई की। फिलहाल पुलिस ने दोनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
“महिला सम्मान का असली अर्थ तब होगा जब महिलाओं के खिलाफ अपशब्द बंद होगा” : एआईजी सिंह
अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर चर्चा: ईरान संकट के बीच ट्रंप ने पीएम मोदी से बात की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बुधवार को रिलीज करेंगे कछुए
बाल संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
कबीरधाम में ‘दीदियों’ ने संभाली स्टीयरिंग, उपमुख्यमंत्री शर्मा बने पैसेंजर
कोल्बी का बड़ा बयान: भारत-अमेरिका संबंध मजबूत, जयशंकर की तारीफ
भगवान श्रीकृष्ण के विराट व्यक्तित्व में सांदीपनि आश्रम का योगदान महत्वपूर्ण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनुष्का शर्मा को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन पर दी बधाई
इच्छा मृत्यु केस से सुर्खियों में आए हरीश राणा नहीं रहे
PMLA के तहत कार्रवाई में कई बड़े केस सामने आए