आवारा मवेशियों को सडक़ से दूर रखने अभियान की सीईओ ने की समीक्षा
बिलासपुर। जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर आवारा मवेशियों को मुख्य मार्ग से हटाये जाने अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्धारित स्ट्रेचेस में से मवेशियों को सुरक्षित स्थलों में शिफ्ट करने काउकेचर एवं सडक़ों की मैपिंग का कार्य किया जाए।
जिला पंचायत में आयोजित बैठक में सीईओ श्री चौहान ने कहा कि नोडल अधिकारी प्रतिदिन डायरी का संधारण करें और मौका मुआयना करते रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक चिन्हांकित स्ट्रेचेस में संबंधित विभाग द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी का नाम एवं मोबाइल नंबर सभी से साझा किया जाए ताकि आपसी समन्वय से यह कार्य किया जा सके। यातायात विभाग और नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि टोल फ्री नंबर 1100 और 1033 में कॉल आने पर 10 से 15 मिनट के भीतर पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की टीम समन्वय कर चिन्हांकित स्थल से मवेशियों को हटाने का कार्य करती है। सीईओ ने पशुपालन विभाग को निर्देश दिए कि लक्ष्य अनुसार पशुओं के बधियाकरण का कार्य किया जाए। बैठक में नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त खाजांची कुमार, डीएसपी यातायात संजय साहू, सहायक शैल्य चिकित्सक डॉ. एएस रघुवंशी, सीईओ बिल्हा एसएस पोयाम, सीईओ तखतपुर सुश्री भाग्यश्री मिश्रा, सीईओ कोटा युवराज सिन्हा, सीएमओ बोदरी श्रीमती भारती साहू, राजस्व निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर एवं पीडब्ल्यूडी उप अभियंता राजेश्वर सिंह मौजूद थे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 मार्च 2026)
जीवन प्रकृति पर आधारित,राज्य में वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास-मंत्री केदार कश्यप
प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा नालंदा परिसर युवाओं को
प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए बजट और नीतियों में बड़े बदलाव : मंत्री पटेल
संघर्ष से सुकून तक: नल-जल योजना से बदली राधाबाई की जिंदगी
गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव
“किशोरी से मातृत्व तक" महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मोदी का रिकॉर्ड: भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले नेतृत्व की उपलब्धि
प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी