दरांत से किए गए हमले में दोनों की हालत गंभीर
गाजियाबाद। मोदीनगर की हरमुखपुरी कॉलोनी में मकान नाम न करने से गुस्साए बेटा-बहू ने सोमवार रात दरांत से वृद्ध दंपति पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल वृद्ध दंपति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वृद्धा की हालत नाजुक बनी हुई है। हरमुखपुरी कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय रमाशंकर अपनी 65 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी व पुत्र मनोज और पुत्रवधु किरण के साथ रहते हैं। आरोप है कि पुत्र मनोज और पुत्रवधु किरण काफी समय से माता-पिता पर मकान अपने नाम कराने का दवाब बना रहे थे। एक सप्ताह से इस बात को लेकर रोजाना विवाद हो रहा था। रमाशंकर और सुशीला देवी शिकायत लेकर कई बार गोविंदपुरी पुलिस चौकी पर गए, लेकिन पुलिस ने घरेलू मामला बताकर कार्रवाई नहीं की। रमाशंकर ने बताया कि मकान नाम कराने की मांग को लेकर बेटा-बहू ने सोमवार को घर में तोड़फोड़ की और उन्हें पीट कर घर से निकाल दिया। सोमवार रात वृद्ध दंपति मामले की शिकायत करने पहले गोविंदपुरी पुलिस चौकी और फिर थाने गए मगर पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करने की बात कहकर उन्हें बैरंग भेज दिया। घर पहुंचने पर सोमवार रात बेटा-बहू एक बार फिर वृद्ध दंपति से मारपीट करने लगे। इसके बाद गुस्साए मनोज ने दरांत से अपने माता पिता पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। भीड़ जमा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोग सुशीला देवी और रमाशंकर को सीएचसी में ले गए, लेकिन गंभीर हालत के चलते उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि आरोपियों पर पहले भी मारपीट के मामले में कार्रवाई हो चुकी है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 मार्च 2026)
जीवन प्रकृति पर आधारित,राज्य में वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास-मंत्री केदार कश्यप
प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा नालंदा परिसर युवाओं को
प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए बजट और नीतियों में बड़े बदलाव : मंत्री पटेल
संघर्ष से सुकून तक: नल-जल योजना से बदली राधाबाई की जिंदगी
गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव
“किशोरी से मातृत्व तक" महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मोदी का रिकॉर्ड: भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले नेतृत्व की उपलब्धि
प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी