ब्लूपाइन एनर्जी ने गुजरात में अपनी सौर परियोजना के लिए लिया कर्ज
नई दिल्ली । नवीकरणीय ऊर्जा सेवा कंपनी ब्लूपाइन एनर्जी ने गुजरात के सडला में अपनी 120 मेगावाट की सौर परियोजना के लिए एचडीएफसी बैंक से 418 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है। कंपनी बयान के अनुसार इस परियोजना के पूरा होने के बाद संयंत्र में सालाना करीब 3.23 लाख मेगावाट (मेगावाट प्रति घंटा) सौर ऊर्जा उत्पन्न होने की उम्मीद है। इससे सालाना करीब 2.96 लाख टन कार्बन डाइऑक्साइड की भरपाई होगी और सालाना करीब 2.7 लाख मकानों को बिजली मिलेगी। ब्लूपाइन एनर्जी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बयान में कहा कि गुजरात के सदला में हमारी 120 मेगावाट की सौर परियोजना के लिए वित्तीय जरूरतें पूरी करना ब्लूपाइन एनर्जी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह एचडीएफसी बैंक के ऋण से संभव हुआ है। बयान में कहा गया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए कुल 418 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया है।
करोल बाग में बस पलटने से हड़कंप, 2 की मौत और 23 यात्री घायल
स्कूल परीक्षा परिणाम अपडेट: 5वीं और 8वीं कक्षा के परिणाम आज जारी
इंदौर से देवास तक पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, सरकार ने अफवाहों को किया खारिज
भारत ने ईरान से कच्चे तेल की पहली डील कर ली, छूट का लाभ उठाया
बर्ड फ्लू फैलाव से बिलासपुर में बड़ी क्षति: 4400 मुर्गियों की मौत, सुरक्षा के कड़े आदेश