जबलपुर में BJP का मंथन शिविर, संगठन विस्तार और रणनीति पर चर्चा
जबलपुर|भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को आधुनिक राजनीति और नई तकनीक से मजबूत करने के लिए जबलपुर में विषय वक्ता कार्यशाला का आयोजन किया गया है. जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को आधुनिक राजनीतिक व संगठनात्मक कौशल से प्रशिक्षित करने पर जोर दिया गया है. इस कार्यशाला में चार संभागों के 19 जिलों से लगभग 400 कार्यकर्ता भाग लिया. जिन्हें 8 विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया है.
प्रशिक्षण का आकर्षण सोशल मीडिया और AI
कार्यशाला का उद्देश्य पार्टी के विचारों, नीतियों और संगठनात्मक कार्यप्रणाली को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है. इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को नई तकनीकों और डिजिटल माध्यमों के उपयोग के बारे में भी प्रशिक्षित किया जा रहा है. इस बार प्रशिक्षण का प्रमुख आकर्षण सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बनाया गया है, ताकि कार्यकर्ता बदलते समय के साथ तकनीकी रूप से भी सक्षम बन सकें. कार्यशाला में कुल आठ महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गया.
प्रशिक्षण में होंगे आठ सत्र
इनमें पहला विषय वैचारिक अधिष्ठान है, जिसके माध्यम से पार्टी की मूल विचारधारा और सिद्धांतों की जानकारी दी जाएगी. दूसरा विषय कार्यकर्ता एवं कार्यपद्धति है, जिसमें संगठन के भीतर कार्य करने की प्रणाली और जिम्मेदारियों को समझाया जाएगा. तीसरे सत्र में भारतीय जनता पार्टी का इतिहास , जबकि चौथे विषय में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा. पांचवें विषय में केंद्र सरकार की योजनाओं को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने की रणनीति बताई गई. इसके अलावा छठे विषय के रूप में बूथ प्रबंधन और ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर प्रशिक्षण दिया गया, ताकि कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत कर सकें.सातवें सत्र में सोशल मीडिया और AI के उपयोग पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें डिजिटल प्रचार, कंटेंट प्रबंधन और तकनीकी साधनों के उपयोग की जानकारी दी. आठवें और अंतिम विषय कार्य विस्तार पर चर्चा , जिसमें संगठन को और व्यापक बनाने की रणनीतियों पर मार्गदर्शन दिया गया. कार्यशाला में इन विषयों पर प्रशिक्षण देने के लिए आठ मास्टर ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं. इनमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला, लोकेंद्र पाराशर, राव उदय प्रताप सिंह, पंकज जोशी, पंकज चतुर्वेदी, सुयश त्यागी, अभिलाष पांडे और डॉ. नितेश शर्मा शामिल हैं.
प्रशिक्षण में शामिल हुए सीएम मोहन यादव
कार्यशाला में शामिल होने पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रशिक्षण का क्रम हमेशा जारी रहता है. बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है. पार्टी संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को आधार बनती है. हमारे प्रदेश अध्यक्ष पार्टी के इन्हीं कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं. वहीं सरकार अपने ढंग से जल कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंच रही है.
विदिशा हादसा: दबंगों ने तहसील से लगे मकान पर तोड़फोड़ की, कैमरा सबूत भी ले गए
नीतीश कुमार की अध्यक्षता पक्की, JDU में कोई विकल्प नहीं: ललन सिंह
मोहन यादव ने लिया सख्त फैसला: सीधी की कलेक्टर और गुना के एसपी की कार्यप्रणाली पर शिकंजा
रुपया कमजोर, महंगाई बढ़ने की चिंता: राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा
मंगलुरु में ईंधन आपूर्ति में राहत, रूस और अमेरिका से तेल व रसोई गैस पहुंची
चारधाम यात्रा विवाद: मंदिरों में प्रवेश पर रोक, बयानबाजी से बढ़ी सियासी बहस
तनय की मौत का रहस्य: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इंदौर अग्निकांड की पुलिस भूल उजागर
मायावती की योजना फोकस में: तीन राज्यों के लिए गुप्त रणनीति पर काम