भाजपा 21000 लोगों को कराएगी रामलला के दर्शन
नई दिल्ली । अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के आभामंडल को भाजपा लोकसभा चुनाव तक बरकरार रखने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है। हनुमत व राम कथा के साथ ही प्रदेश भाजपा दिल्ली के सभी जिलों के लोगों को रामलला का दर्शन कराएगी। पहले चरण में दिल्ली से 21000 लोगों को तीर्थाटन के लिए अयोध्या भेजा जाएगा। चांदनी चौक जिले के लोगों को सबसे पहले भगवान राम का दर्शन करने का मौका मिलेगा। विशेष रणनीति के तहत भाजपा ने अगले सप्ताह पांच स्पेशल ट्रेनों से तीर्थाटन कराने का निर्णय लिया है। पांच फरवरी को ट्रेन से 1500 लोगों को अयोध्या धाम ले जाने की योजना तैयार की है। पहले चांदनी चौक जिले के लोगों को जाने का मौका मिलेगा। इसके बाद केशवपुरम जिले के लोग जाएंगे। हालांकि ये मुफ्त नहीं होगा। प्रत्येक श्रद्धालु से भाजपा आने-जाने, ठहरने, खाने-पीने और मंदिर दर्शन कराने तक 800 रुपये लेगी। योजना के तहत 5, 6, 8 और 9 फरवरी को विशेष ट्रेन से दिल्ली वाले अयोध्या धाम जाएंगे। इसके पहले प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल 2 फरवरी को त्रिलोकपुरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को अयोध्या धाम राम मंदिर का दर्शन कराने के लिए ले जाएंगे। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिक जनों को यह तीर्थयात्रा निशुल्क कराई जाएगी।
प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा नालंदा परिसर युवाओं को
प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए बजट और नीतियों में बड़े बदलाव : मंत्री पटेल
संघर्ष से सुकून तक: नल-जल योजना से बदली राधाबाई की जिंदगी
गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव
“किशोरी से मातृत्व तक" महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मोदी का रिकॉर्ड: भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले नेतृत्व की उपलब्धि
प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी
हथियार छोड़ शिक्षा की राह पर बढ़ रहे पुनर्वासित युवा, उल्लास महापरीक्षा में 28 युवा हुए शामिल
भोपाल में प्रस्तावित सेना दिवस आयोजन प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध परंपरा, शौर्य और बलिदान से जोड़ने का होगा महत्वपूर्ण अवसर : उप मुख्यमंत्री शुक्ल