बिलासपुर अटल यूनिवर्सिटी की टीम ने जीत से खोला खाता
आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी साफ्टबाल प्रतियोगिता के पहले ही मुकाबले में अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी की टीम को जीत मिली। उन्होंने भूपल नोबेल यूनिवर्सिटी उदयपुर की टीम को शिकस्त दी। यह प्रतियोगिता बेंगलुरु में सौंदर्य इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट के तत्वावधान में आयोजित है। इसमें अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी की पुरुष टीम भी भाग लेने के लिए गई है।
टीम के कोच अख्तर खान ने बताया कि अटल बिहारी यूनिवर्सिटी टीम का पहला मैच भूपल नोबेल यूनिवर्सिटी उदयपुर से हुआ। इसमें अटल बिहारी यूनिवर्सिटी की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन किया। टीम के खिलाड़ी अंकुर, विशाल, देव वर्मा व कुलदीप भास्कर ने रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने विरोधी टीम को 7-0 से हराया। इस मैच के मैन आफ द मैच सांदीपनि एकेडमी के कुलदीप भास्कर रहे।
अटल बिहारी यूनिवर्सिटी की साफ्टबाल पुरुष टीम का इस प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले प्री कोचिंग कैंप छत्तीसगढ़ स्कूल मैदान में लगाया गया था। वहां चयनित पुरुष खिलाड़ियों को हिटिंग, पिचिंग, कैचिंग और मैच टेम्प्रामेंट जैसे स्किल की बेहतर प्रशिक्षण दिया गया। इसी का नतीजा है कि टीम ने पहले ही मैच में जीत दर्ज की और अपनी स्थिति टूर्नामेंट में मजबूत की।
इस जीत पर विश्वविद्यालय के कुलपति एडीएन वाजपेयी, कुलसचिव शैलेंद्र दुबे, डा. प्रमोद तिवारी, डा. बसंत अंचल, मुकेश घोरे, डा.अजय यादव, मनीष सक्सेना, डा. सतीश गोयल, योगेंद्र यादव ने खुशी जाहिर की और उम्मीद जताई कि आगे के सभी मैचों में टीम का प्रदर्शन इसी तरह रहेगा और पदक जीतकर टीम बिलासपुर लौटेगी।
सीएम नायडू की पहल, अमरावती को स्थायी राजधानी बनाने की दिशा में बड़ा कदम
IPL 2026 का बढ़ता प्रभाव, PSL से जुड़े लोग कर रहे किनारा
अदालत का सख्त संदेश, पीड़ितों की पहचान उजागर करने वालों पर होगी कार्रवाई
जांजगीर-चांपा में दर्दनाक दुर्घटना, मौके पर ही दो लोगों की मौत
केरल में कांग्रेस बनाम विपक्ष, सतीशन पर विवाद गहराया
मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी को दी क्लीन चिट, फिर किससे नाराज़ थे बोरदोलोई?
जिनेवा में बलूचिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय ध्यान, हस्तक्षेप की मांग तेज
हाई कोर्ट ने कहा—नियमों का पालन जरूरी, नहीं तो होगी कार्रवाई
वेंस-नेतन्याहू वार्ता के बाद भी जारी मतभेद, कूटनीतिक हलचल तेज
Alirajpur में दूल्हे की एंट्री अलग अंदाज में, बुलडोजर से पहुंचा ससुराल