मयंक यादव की फिटनेस को लेकर आया बड़ा अपडेट
IPL के पहले दो मैचों में अपनी रफ्तार से क्रिकेट जगत में तलहका मचाने वाले लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने पेट के निचले हिस्से में चोट के कारण लगभग तीन सप्ताह के आराम के बाद नेट में गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है. लखनऊ सुपर जायंट्स के सहायक कोच श्रीधरन श्रीराम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि वह फिर से खेलने के करीब हैं.
दिल्ली के 21 वर्षीय तेज गेंदबाज ने लगातार तीन-तीन विकेट लिए और लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पार करके सभी को हैरान कर दिया. लेकिन तीसरे ही मैच में चोटिल हो गए. वह ‘साइड स्ट्रेन’ के कारण पूरे रणजी ट्रॉफी सीजन में नहीं खेले थे. श्रीधरन श्रीराम ने शुक्रवार को कहा, ‘वह आज नेट में गेंदबाजी कर रहा है. इसलिए हम देखेंगे कि वह आज के बाद कैसे गेंदबाजी करता है. वह फिर से खेलने के काफी करीब है. इसकी उम्मीद है. मैंने पिछले लगभग एक महीने से उनके साथ काम किया है. वह बहुत परिपक्व लगता है और वह अपने शरीर को अच्छी तरह से जानता है जो एक युवा तेज गेंदबाज के लिए बहुत अच्छी बात है.’
मयंक यादव की हर तरफ चर्चा
IPL 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज मयंक यादव की हर तरफ चर्चा हो रही है. मयंक यादव ने इस आईपीएल सीजन में RCB के खिलाफ मैच में 156.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी. मयंक यादव 156.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डालकर रातोंरात स्टार बन गए. मयंक यादव लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं. मयंक यादव जैसा खतरनाक तेज गेंदबाज जल्द ही टीम इंडिया में मौका पाने का दमखम रखता है. मयंक यादव को लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2022 के ऑक्शन में 20 लाख के बेस प्राइज में खरीदा था.
लखनऊ का मुकाबला राजस्थान से
बता दें कि फॉर्म में चल रही राजस्थान रॉयल्स आईपीएल के मैच में शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उतरेगी तो उसका फोकस जीत की लय कायम रखने पर होगा, जबकि लखनऊ की नजरें पिछली हार का बदला चुकता करने पर लगी होंगी. पूर्व चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में आठ मैचों में सात जीत दर्ज की है और उसे हराना लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए टेढी खीर होगा. दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स आठ मैचों में पांच जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है. गेंदबाजी में लखनऊ खेमा तेज गेंदबाज मयंक यादव के फिट होने की दुआ कर रहा होगा जो पेट की मांसपेशी में खिंचाव के कारण कुछ मैचों से बाहर रहे हैं.
“महिला सम्मान का असली अर्थ तब होगा जब महिलाओं के खिलाफ अपशब्द बंद होगा” : एआईजी सिंह
अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर चर्चा: ईरान संकट के बीच ट्रंप ने पीएम मोदी से बात की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बुधवार को रिलीज करेंगे कछुए
बाल संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
कबीरधाम में ‘दीदियों’ ने संभाली स्टीयरिंग, उपमुख्यमंत्री शर्मा बने पैसेंजर
कोल्बी का बड़ा बयान: भारत-अमेरिका संबंध मजबूत, जयशंकर की तारीफ
भगवान श्रीकृष्ण के विराट व्यक्तित्व में सांदीपनि आश्रम का योगदान महत्वपूर्ण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनुष्का शर्मा को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन पर दी बधाई
इच्छा मृत्यु केस से सुर्खियों में आए हरीश राणा नहीं रहे
PMLA के तहत कार्रवाई में कई बड़े केस सामने आए