अनशन पर बैठीं आतिशी का बड़ा बयान, कहा.....
राजधानी दिल्ली में चल रहे जल संकट को लेकर आप सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना चौथे दिन भी अनशन पर बैठी हैं। उन्होंने सोमवार को भी एक वीडियो संदेश जारी किया है।
आतिशी ने हरियाणा सरकार पर लगाया ये आरोप
जल मंत्री आतिशी ने हरियाणा की बीजेपी (BJP) सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। आतिशी ने अपने जारी वीडियो में कहा कि हरियाणा की बीजेपी सरकार ने दिल्ली के हक का 100 MGD यानी 46 करोड़ लीटर से ज्यादा पानी रोक रखा है। यह पानी एक दिन में 28 लाख से ज्यादा लोगों के काम आता है।
आतिशी को डॉक्टर ने दी ये सलाह
आतिशी के अनुसार डॉक्टर बता रहे हैं कि मेरा ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल कम है और कीटोन लेवल बढ़कर खतरनाक हो गया है। बताया कि डॉक्टर ने कहा है कि मुझे अनशन से उठ जाना चाहिए।
कब तक जारी रहेगा आतिशी का अनशन
आतिशी ने बताया कि मेरा यह अनिश्चितकाल अनशन तब तक जारी रहेगा, जब तक हरियाणा सरकार, दिल्ली के इन 28 लाख लोगों के हक का पानी नहीं छोड़ देती है। मेरा स्वास्थ्य कितना भी बिगड़ जाए लेकिन मैं दिल्लीवालों को उनके हक का पानी दिलाकर रहूंगी।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने भगवान भैरवनाथ एवं माँ बूढ़ी माता के दर्शन किए
हरदीप पुरी ने कहा- “कोई लॉकडाउन प्रस्ताव विचाराधीन नहीं”
खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स : केरल की एथलेटिक्स टीम पहुंची जगदलपुर, पारंपरिक लोकनृत्य से हुआ भव्य स्वागत
पीएम जनमन योजना से बदल रही विशेष पिछड़ी जनजातियों की तस्वीर, पक्के आवास से मिल रहा सुरक्षा का आधार
रतलाम के डायल-112 हीरोज: मोटर साइकिल दुर्घटना में घायल हुए 03 व्यक्तियों को त्वरित सहायता कर पहुँचाया अस्पताल
भारत पहुँचा 42 हजार टन LPG वाला ‘जग वसंत’, कांडला पोर्ट पर ट्रांसफर से बढ़ेंगी आपूर्ति
सरगुजा में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का शुभारंभ
मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बस्तर में आजीविका विकास हेतु कार्यशाला