कामकाज वाले दिन भी इस शहर के बैंक में छुट्टी!
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ही बैंक हॉलिडे तय करते हैं। आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार महीने के हर रविवार को सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा महीने के दूसरे-चौथे शनिवार को भी बैंकों में छुट्टी रहेगी। आज सितंबर महीने का तीसरा शनिवार है यानी सभी बैंक सुचारु रूप से काम करेंगे। लेकिन, ऐसा नहीं है। आज भी कई शहरों के बैंक बंद हैं।
आज कहां और क्यों बंद हैं बैंक
केंद्रीय बैंक के बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार आज कोची और तिरुवंतपुरम के बैंक में छुट्टी है। श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के मौके पर बैंक हॉलिड है।
क्या आपके शहर के बैंक बंद हैं?
जैसा की हमने ऊपर बताया कि केवल केरल के बैंक बंद है। इसका मतलब है कि बाकी सभी शहरों के बैंक सामान्य तौर पर खुले रहेंगे। इन सभी बैंकों में सामान्य कामकाज जारी रहेगा।
चालू रहेंगी ये सर्विस
बैंक हॉलिडे वाले दिन भी बैंक की कई सर्विस चालू रहती है। बैंक हॉलिडे वाले दिन आप एटीएम, नेट बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अक्टूबर में कब बंद रहेंगे बैंक
अक्टूबर का महीना शुरू होने वाला है। इस महीने भी कई त्योहार हैं। आरबीआई ने अक्टूबर के लिए बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दिया है। बैंक हॉलिडे लिस्ट के हिसाब के अक्टूबर महीने में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। गांधी जयंती जैसे नेशनल हॉलिडे वाले दिन पूरे देश के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
सब शहरों में अलग क्यों होती है छुट्टियां
साप्ताहिक अवकाश के अलावा फेस्टिवल पर भी बैंक बंद रहते हैं। ऐसे में हर राज्य के क्षेत्रीय त्योहार के मौके पर भी उस राज्य के बैंक में छुट्टी रहती है। अब हर राज्य के क्षेत्रीय पर्व अलग-अलग होते हैं। इस वजह से सभी राज्यों के बैंक हॉलिडे भी अलग होते हैं।
‘देश के विकास की रफ्तार का प्रतीक’—सीएम योगी ने जेवर एयरपोर्ट की तारीफ की
इंडोनेशिया में डिजिटल नियम कड़े, बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर लगी रोक
फैटी लिवर के मरीजों के लिए राहत की खबर, रिसर्च में बड़ा खुलासा
क्या बदल जाएगा ईरान का सत्ता संतुलन? बड़े नेताओं की मौत से उठे सवाल
कोविड के नए स्ट्रेन से बढ़ी चिंता, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
Narendra Modi के कार्यक्रम को लेकर हाई अलर्ट, 5 लेयर सिक्योरिटी तैयार
भारतीय जहाजों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, होर्मुज में नौसेना की कड़ी नजर
पाकिस्तान को मिला वित्तीय सहारा, 1.2 अरब डॉलर के पैकेज पर समझौता
Hindustan Petroleum Corporation Limited ने अफवाहों को किया खारिज, देश में पर्याप्त ईंधन उपलब्ध