इत्तेफाक था या साजिश? गंगा आरती में रेहान की मौजूदगी पर ATS अलर्ट
उत्तर प्रदेश के वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर बीते दिन यानी सोमवार को गंगा आरती के समय मुस्लिम युवक रेहान का हाथ एक लड़की से टच हो गया था. आरती में शामिल श्रद्धालुओं ने रेहान की पिटाई कर दी. पिटाई के बाद खुद को बचाने के लिए रेहान ने मामले को दूसरा रंग देने की कोशिश की. रेहान ने कहा कि वो मुस्लिम है और गंगा आरती में शामिल होने आया है, इसलिए उसके साथ मारपीट हुई है. पहले उसका नाम पूछा गया फिर मारपीट की गई.
रेहान के पिता ने भी यही बात कही और अज्ञात लोगों के खिलाफ दशाश्वमेध थाने में तहरीर दी है, लेकिन जब रेहान से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो बैड टच की बात सामने आई और मारपीट की वजह भी. रेहान ने बताया कि गलती से उसका हाथ एक लड़की से टच हो गया था. इसको लेकर लोगों ने उसे घाट के पास एक मंदिर ले जाकर पहले गाली गलौज की, फिर बेरहमी से पिटाई कर दी.
पुलिस ने आरोपी से की पूछताछ
मामले के मीडिया में आने के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आई और जांच शुरू कर दी. डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया तो मामला बैड टच का ही लग रहा है, लेकिन पुलिस ने जैसे-जैसे पूछताछ की. वैसे वैसे रेहान की भूमिका संदिग्ध दिखनी शुरू हुई. रेहान पड़ाव का रहने वाला है उसको दशाश्वमेध आकर आरती स्थल पर जाने की क्या आवश्यकता थी?
एटीएस भी करेगी पूछताछ
आरती स्थल पर रेहान की मौजूदगी पुलिस को संदिग्ध लगी. अब इस मामले में पुलिस के साथ-साथ एटीएस भी रेहान से पूछताछ करेगी और उसका मोबाइल खंगालेगी. एटीएस इस बात को भी टटोलेगी कि रेहान को आरती स्थल पर जाने की क्या जरूरत थी उसकी मंशा क्या थी?
वहीं इस मामले को विपक्ष राजनीतिक रंग दे रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सोशल मीडिया पर इस घटना को शेयर कर इसे कानून व्यवस्था का मुद्दा बताया है.
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा