किसानों को समय पर भुगतान का आश्वासन
मध्य प्रदेश में उड़द पैद करने वाले किसानों के लिए मोहन यादव सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. विधानसभा में ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि अब उड़द पर एमएसपी के साथ ही मोहन सरकार 600 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस भी देगी. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि किसानों को उनकी फसल का सही दाम मिले, इसके लिए सरकार ने ये फैसला लिया है|
‘सरसों का भी भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन शुरू’
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, ‘सरकार सरसों का भी भावांतर योजना में पंजीयन शुरू कर रही है. दलहन में देश नंबर वन है|’
मुख्यमंत्री ने कहा कि उड़द की मांग बढ़ रही है. इसको देखते हुए उड़द की खेती करने वाले किसानों को भी सरकार बोनस देगी|
‘BJP के कामों को सोचने के लिए राहुल गांधी को समय निकालना चाहिए’
वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘किसानों के लिए जितना काम मोदी जी और एमपी में बीजेपी सरकार ने किया है, उसे सोचने के लिए राहुल गांधी को समय निकालना चाहिए. कांग्रेस के समय कई मिलों में ताले लगे, इसके लिए राहुल गांधी माफी मांगे|’
‘कपड़े खोलकर कांग्रेस ने गंदी मानसिकता का प्रदर्शन किया’
एआई समिट में उतारकर प्रदर्शन करने को लेकर मुख्यमंत्री ने डॉ मोहन यादव ने सरकार कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘कपड़े खोलकर कांग्रेस ने अपनी गंदी मानसिकता का प्रदर्शन किया है. महाकाल के दर पर जाकर राहुल गांधी माफी मांगे कि आगे ऐसी गलती नहीं होगी|’
दिल्ली लौट गई एयर इंडिया की लंदन फ्लाइट, तकनीकी खराबी बनी कारण
आंध्र प्रदेश में दर्दनाक बस हादसा: सीएम का शोक संदेश, PMO ने राहत राशि का ऐलान
होर्मुज में तनाव, लेकिन भारत में पेट्रोल, डीजल और LPG की आपूर्ति सुरक्षित
TMC का ऐलान- जिनके नाम हटेंगे, उन्हें नहीं छोड़ेंगे अकेला
इंदौर अग्निकांड में नया मोड़: चार्जिंग पर लगी कार के बारे में परिवार ने किया खुलासा
ईंधन की स्थिति पर मंथन, PM मोदी ने बुलाई राज्यों की मीटिंग
पान मसाला प्रमोशन केस में कोर्ट सख्त, पुलिस को कार्रवाई के निर्देश
Musk का प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश, हजारों यूजर्स को एक्सेस में परेशानी