रायपुर में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, FIR दर्ज
राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार आरक्षक नवीन निर्मलकर और हुलास साहू के साथ मारपीट हुई है। इस घटना के बाद गोबरा नवापारा थाना में बदमाशों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है।
दरअसल, दो वाहनों की टक्कर की सूचना मिलने पर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी ग्राम सेमरा पहुंचे थे। पुलिसकर्मी घायल को पुलिस वाहन में बैठाकर उपचार के लिए ले जा रहे थे। इसी बीच शराब के नशे में धुत आरोपितों ने पुलिसकर्मियों से उलझ पड़े और उनके साथ बदसलूकी करने लगे। इतना ही नहीं बदमाशों ने घायल को पुलिस वाहन से जबरदस्ती नीचे उतार दिया।
बदमाशों ने जवानों से पहले आरोपित ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इस बात को लेकर नशे में धुत आरोपित एनु साहू, गणपत साहू, राधेश्याम साहू ने पुलिसकर्मियों से मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं बदमाशों ने पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी। इस घटना के बाद गोबरा नवापारा थाना में बदमाशों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है।
नई प्रणाली से समय और लागत दोनों में होगी बचत
हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए विशेषज्ञ टीम गठित
ईरान विवाद ने अमेरिकी नेतृत्व के अंदर मतभेद उजागर किए
सिलेंडर सप्लाई बाधित होने का उठा रहे गलत फायदा
जनता की शिकायतों को प्राथमिकता से सुलझाने की मांग
कांग्रेस ने पाकिस्तान की मध्यस्थता की खबरों पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी
दिल्ली विश्वविद्यालय में नई गाइडलाइन, बिना अनुमति नहीं होगा कोई प्रदर्शन
रिफाइनरी के संचालन में बड़ा नुकसान होने की संभावना