चाकू की नोक पर मारपीट व लूट, आरोपी गिरफ्तार
बिलापसुर । ई-रिक्शा सवार दो युवकों ने पैदल चल रहे श्रमिक व उसके साथी पर चाकू से हमला व मारपीट कर दो मोबाइल लूट कर भागे ई-रिक्शा चालक व सहयोगी किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से तोरवा पुलिस ने लूट में इस्तेमाल ई-रिक्शा व लूट की दोनों मोबाइल बरामद किया है। सिटी कोतवाली सीएसपी पूजा कुमार ने चाकूबाजी, मारपीट व लूटपाट का खुलासा किया। सीएसपी पूजाकुमार ने बताया कि 1 अप्रैल को कोसा मुलमुला निवासी अशोक कुमार पिता घासीराम धीवर कोलकाता से बिलासपुर पहुंचे थे। इस दौरान गांव का पंचलाल मिला और दोनों गांव कोसा जाने के लिए ऑटो पकडऩे पैदल तोरवा गुरुनानक चौक की ओर जा रहे थे। रेलवे खेल मैदान के पास पहुंचे थे इस दौरान ई-रिक्शा में दो युवक पहुंचे और अशोक कुमार व पंचलाल के साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर घायल कर दिया व दोनों से मोबाइल लूट कर भाग निकले थे। शिकायत पर जांच कर रही तोरवा पुलिस ने संदेही अजय पिता हेमंत इंगोले (26) निवासी करबला कोदू चौक सिटी कोतवाली व एक किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने अपना अपराध करना स्वीकार कर लिया। पुलिस को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 मार्च 2026)
जीवन प्रकृति पर आधारित,राज्य में वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास-मंत्री केदार कश्यप
प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा नालंदा परिसर युवाओं को
प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए बजट और नीतियों में बड़े बदलाव : मंत्री पटेल
संघर्ष से सुकून तक: नल-जल योजना से बदली राधाबाई की जिंदगी
गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव
“किशोरी से मातृत्व तक" महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मोदी का रिकॉर्ड: भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले नेतृत्व की उपलब्धि
प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी