अहमदाबाद के लिए रवाना हुए अमित शाह, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया शोक
हैदराबाद: गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गई. जानकारी के मुताबिक इस विमान में करीब 242 यात्री सवार थे. इश विमान हादसे के बाद तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी है. गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से बात भी की है. बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है. विमान हादसे के बाद इस फ्लाइट में सवार लोगों की लिस्ट भी सामने आ गई है. यह विमान दोपहर 1 बजकर 38 मिनट सरदार पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और दो मिनट बाद 1 बजकर 40 मिनट पर क्रैश होने की खबर आई. यह फ्लाइट एयरपोर्ट की बाउंड्री भी ठीक से पार नहीं कर पाया था और ऊपर जाते ही अचानक नीचे गिरता दिखाई दिया. फिर धुएं का गुबार उठने लगा.
राष्ट्रपति ने जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मैं अहमदाबाद में दुखद विमान दुर्घटना के बारे में जानने के लिए गहराई से व्यथित हूं. यह एक हृदय-संबंधी आपदा है. मेरे विचार और प्रार्थनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं. राष्ट्र अवर्णनीय दुःख में उनके साथ खड़ा है
राहुल गांधी ने भी व्यक्त की संवेदना
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अहमदाबाद एयर इंडिया क्रैश दिल दहला देने वाला है. यात्रियों और चालक दल के परिवारों को दर्द और चिंता महसूस हो रही है कि यह अकल्पनीय है. मेरे विचार इस अविश्वसनीय रूप से कठिन क्षण में उनमें से हर एक के साथ हैं. प्रशासन द्वारा तत्काल बचाव और राहत के प्रयास महत्वपूर्ण हैं - हर जीवन मायने रखता है. उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकसाथ हैं.
अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 12 क्रू मेंबर्स शामिल
अहमदाबाद विमान हादसे में 12 क्रू मेंबर्स शामिल थे. इनकी डिटेल्स सामने आई है.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (30 मार्च 2026)
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’
जंगल क्षेत्र में अवैध बोरवेल खनन पर वन विभाग की सख्त कार्यवाही, दो वाहन जब्त
भारत में हवाई सेवाओं का विस्तार अकल्पनीय, अब हर तबके के लिए संभव हुई हवाई यात्रा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माँ नर्मदा के आशीर्वाद से प्रदेश में बह रही है विकास की नई धारा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 405 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार
राष्ट्रीय फलक पर कोरिया- 'मन की बात' में 5 प्रतिशत जल संरक्षण मॉडल की सराहना
भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इनोवेशन अपनाकर मध्यप्रदेश बनेगा उद्यमिता का हब : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आठ स्वर्ण और एक रजत के साथ केआईटीजी 2026 में चमके कर्नाटक के मणिकांता एल, अब एशियाई खेलों की ओर नजर