लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद अमेरिका ने भारतीयों को दी बधाई
लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और देश में एक बार फिर भाजपा नीत एनडीए की सरकार बनने वाली है। मंगलवार को जारी रुझानों के अनुसार, इंडी गठबंधन भी बहुमत से ज्यादा दूर नहीं था। लोकसभा चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद अमेरिका ने प्रतिक्रिया दी। अमेरिका ने लोकसभा चुनाव में सफलतापुर्वक भाग लेने और इसे खत्म कराने में भारत सरकार की सराहना की। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने इस दौरान विदेश ताकतों के दखल के आरोपों का किया खंडन भी किया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। भले ही तीन हिंदी भाषी राज्यों में भाजपा को संघर्ष करना पड़ा, लेकिन आखिरकार भाजपा नीत एनडीए को बहुमत मिल ही गया।
चुनाव आयोग ने मंगलवार को लोकसभा की 543 सीटों के नतीजे जारी किए, जिसमें भाजपा ने 240 सीटों पर और कांग्रेस ने 99 सीटों पर जीत हासिल की। नतीजे जारी होने के बाद अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने भारत सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा, "अमेरिका की तरफ से लोकसभा चुनाव में सफलतापुर्वक भाग लेने और इसे खत्म कराने के लिए हम भारत सरकार और मतदाताओं का धन्यवाद करते हैं। हम अंतिम परिणाम देखने के लिए उत्सुक हैं।"लोकसभा चुनाव को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए मिलर ने कहा, "मैं इस चुनाव में विजेताओं और हारने वालों को लेकर कोई टिप्पणी नहीं करने वाला हूं, जैसा कि हमारे मामलों में अक्सर होता है। हमारे लिए जो महत्वपूर्ण है और पिछले छह हफ्तों में हमने जो देखा वह लोकतंत्र के इतिहास का सबसे बड़ा अभ्यास है। क्योंकि भारत के लोग मतदान के लिए आए।"
राजनीति की जुबानी जंग: ममता बनर्जी के बयान पर महाराष्ट्र मंत्री ने पलटवार किया
पुलिस और राहतकर्मी घटनास्थल पर मौजूद
PM Awas Yojana मामले में डबरा नगर पालिका के पूर्व CMO पर EOW ने की FIR दर्ज
तेल उत्पादों पर कर में कटौती पर CM फडणवीस ने केंद्र को धन्यवाद, आम जनता से की खास विनती
बढ़ेगी यात्री क्षमता, हर घंटे 300 यात्रियों को संभालने में सक्षम T-1
करेर गांव पहुंचकर CM ने लिया हाल, बोले—दोषियों पर होगी कार्रवाई
कौन बनेगा इस बार IPL 2026 का चैंपियन?
इलाज में लापरवाही पड़ी भारी, डॉक्टर के खिलाफ 49.56 लाख का दावा
अयोध्या: रामनवमी पर रामलला का दिव्य सूर्य तिलक, PM मोदी ने टीवी के माध्यम से श्रद्धालुओं के साथ साझा किया दृश्य