फिल्मों के मामले में आलिया मानती हैं खुद को खुशनसीब
आलिया भट्ट बॉलीवुड में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने छोटे से करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड और टॉलीवुड में भी वे अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आलिया ने अपने करियर और फिल्मों के चुनाव के बारे में कई दिलचस्प खुलासे किए।आलिया भट्ट साल 2022 में एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने पहली बार साउथ सुपर स्टार राम चरण के साथ काम किया था। पिछले दिनों आलिया राजामौली के साथ अपने काम के अनुभवों को साझा करते हुए बोलीं, 'मुझे अक्सर अपनी फिल्मों को चुनने में काफी परेशानी होती है। मैं समझ नहीं पाती हूं कि किन फिल्मों को चुनूं और किन्हें नहीं। ऐसे में मैंने एसएस राजामौली से पूछा था कि मुझे किस तरह की फिल्में चुननी चाहिए तब उन्होंने कहा जो भी चुनो, बस प्यार से चुनो।'
आलिया भट्ट अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मैंने एसएस राजामौली की उस बात को गांठ बांध लिया। उन्होंने मुझसे यह भी कहा था कि चाहे फिल्म बढ़िया प्रदर्शन करे या नहीं अगर तुमने प्यार से अपना काम किया है तो दर्शकों को काम में तुम्हारा प्यार नजर आएगा और वे तुम्हारे काम को सराहेंगे।'आलिया भट्ट से जब पूछा गया कि वे अपनी हर फिल्म में अलग किरदार निभाती नजर आती हैं। आखिर वे अपने लिए इन अलग किरादरों का चुनाव कैसे कर लेती हैं। इस सवाल के जवाब में अभिनेत्री कहती हैं, 'मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे शुरू से ही अच्छी और अलग फिल्में करने को मिली हैं। मैंने कभी प्लान करके कोई काम नहीं किया है। अगर मुझे अच्छी फिल्में नहीं मिलती तो शायद मैं ऊब जाती क्योंकि अगर मुझे काम करने में मजा नहीं आए तो मैं काम नहीं करती हूं।'
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 मार्च 2026)
जीवन प्रकृति पर आधारित,राज्य में वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास-मंत्री केदार कश्यप
प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा नालंदा परिसर युवाओं को
प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए बजट और नीतियों में बड़े बदलाव : मंत्री पटेल
संघर्ष से सुकून तक: नल-जल योजना से बदली राधाबाई की जिंदगी
गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव
“किशोरी से मातृत्व तक" महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मोदी का रिकॉर्ड: भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले नेतृत्व की उपलब्धि
प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी