ऐश्वर्या रॉय की पर्सनालिटी में बदलाव आया: सोना मोहापात्रा
मुंबई । हाल ही में सिंगर सोना मोहापात्रा ने मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि फेम मिलने के बाद ऐश्वर्या रॉय की पर्सनालिटी में बदलाव आया है। सिंगर ने कहा कि ऐश्वर्या पहले बहुत बुद्धिमान और आत्मविश्वासी महिला थीं, लेकिन इंडस्ट्री में आकर उन्होंने अपने व्यक्तित्व को थोड़ा बदल लिया है।
एक इंटरव्यू में सोना ने बताया कि वह पहली बार ऐश्वर्या से तब मिली थीं जब वह रचना संसद एकेडमी ऑफ आर्किटेक्चर में आर्किटेक्चर की पढ़ाई कर रही थीं। उस समय ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत, स्मार्ट और आत्मविश्वासी थीं, जो हर मुद्दे पर अपनी राय रखती थीं। सोना ने बताया कि वह ऐश्वर्या को देखकर प्रभावित हुई थीं और उन्हें लगता था कि ऐश्वर्या एक बहुत ही इंटेलिजेंट महिला हैं। हालांकि, सोना ने आगे कहा कि जब उन्होंने बाद में ऐश्वर्या को देखा, तो उन्हें महसूस हुआ कि वह वही लड़की नहीं हैं, जिसे वह जानती थीं। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि ऐश्वर्या को फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा न बोलने और ज्यादा तेज न बनने के लिए दबाव डाला गया होगा।
सोना ने यह भी कहा कि ऐश्वर्या अब ज्यादा डिप्लोमैटिक हो गई हैं, और उनकी बोलने की टोन भी बदल गई है। हालांकि, सोना ने यह भी जोड़ा कि वह शायद गलत हो सकती हैं, लेकिन यह बदलाव उन्हें साफ नजर आया। सोना का मानना था कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐश्वर्या को शायद अपनी बुद्धिमत्ता और आत्मविश्वास को कम करने के लिए मजबूर किया गया होगा।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा