शादी का झांसा देकर अग्निवीर ने किया शारीरिक शोषण, गिरफ्तार
वाराणसी । वायु सेना में अग्निवीर के तौर पर नौकरी कर रहे वाराणसी के युवक को जेल भेज दिया गया। वाराणसी के हरहुआ क्षेत्र का रहने वाले अदित्यपाल पर जंसा थाना की रहने वाली एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद वाराणसी पुलिस ने चंडीगढ़ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शादी का झांसा देकर रेप करने के आरोप में अग्निवीर अदित्यपाल को जेल भेज दिया गया।
एसीपी आदेश श्रीवास्तव ने बताया कि बड़ागांव थाना अंतर्गत हरहुआ के भटौली गांव का रहने वाला अदित्यपाल दो साल पहले वायु सेना में बतौर अग्निवीर बहाल हुआ था। जंसा थाना के रामेश्वर की रहने वाली युवती ने अदित्यपाल के खिलाफ एक शिकायत की थी। शिकायत में उसने बताया कि 6 साल से संपर्क में था और उसने शादी का वायदा किया था, लेकिन बीते दो साल से उसका व्यवहार बदल गया। पीड़िता ने अदित्यपाल पर शारीरिक शोषण का भी आरोप लगाया। पुलिस ने मामला पंजीकृत करते हुए चंडीगढ़ के वायु सेना यूनिट से अदित्यपाल की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया है।
वहीं, वाराणसी जिले में दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है। रोहनिया थाने की पुलिस ने बुधवार को सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट, धमकी मामले में दो आरोपियों को अखरी अंडरपास से गिरफ्तार किया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश तिवारी निवासी नेवादा राजेंद्र विहार कॉलोनी खौली अमानीगंज अयोध्या और कन्हैया निवासी चंदुआ हबीबपुर सिगरा के रूप में हुई है। पीड़िता का आरोप था कि राजेश तिवारी और कन्हैया ने मारपीट और धमकी देकर दुष्कर्म किया था। तहरीर के आधार पर रोहनिया थाने की पुलिस केस दर्ज करके जांच कर रही थी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 मार्च 2026)
जीवन प्रकृति पर आधारित,राज्य में वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास-मंत्री केदार कश्यप
प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा नालंदा परिसर युवाओं को
प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए बजट और नीतियों में बड़े बदलाव : मंत्री पटेल
संघर्ष से सुकून तक: नल-जल योजना से बदली राधाबाई की जिंदगी
गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव
“किशोरी से मातृत्व तक" महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मोदी का रिकॉर्ड: भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले नेतृत्व की उपलब्धि
प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी