एमबीबीएस छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ होगी कार्रवाई
नई दिल्ली । दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने यौन उत्पीड़न के आरोपी मेडिकल कॉलेज के सहायक प्रोफेसर को तत्काल निलंबित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। शनिवार को राजनिवास के अधिकारियो ने इसकी जानकारी दी। मामला दिल्ली सरकार द्वारा संचालित डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर मेडिकल कॉलेज का है। मार्च में 22 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा द्वारा प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सहायक प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में आरोप पत्र भी दायर किया था। सक्सेना ने कहा कि उन्होंने सहायक प्रोफेसर को निलंबित करने और उनके खिलाफ बड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने के प्रस्ताव पर विचार किया है। उन्होंने कहा कि यौन उत्पीड़न की चौंकाने वाली घटना एक मेडिकल कॉलेज में हुई थी, इसलिए मेडिकल कॉलेज की आंतरिक शिकायत समिति की सिफारिश के अनुसार आरोपी का केवल ट्रांसफर छात्रों के लिए डराने वाले माहौल को कम नहीं करेगा।
दिल्ली लौट गई एयर इंडिया की लंदन फ्लाइट, तकनीकी खराबी बनी कारण
आंध्र प्रदेश में दर्दनाक बस हादसा: सीएम का शोक संदेश, PMO ने राहत राशि का ऐलान
होर्मुज में तनाव, लेकिन भारत में पेट्रोल, डीजल और LPG की आपूर्ति सुरक्षित
TMC का ऐलान- जिनके नाम हटेंगे, उन्हें नहीं छोड़ेंगे अकेला
इंदौर अग्निकांड में नया मोड़: चार्जिंग पर लगी कार के बारे में परिवार ने किया खुलासा
ईंधन की स्थिति पर मंथन, PM मोदी ने बुलाई राज्यों की मीटिंग
पान मसाला प्रमोशन केस में कोर्ट सख्त, पुलिस को कार्रवाई के निर्देश
Musk का प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश, हजारों यूजर्स को एक्सेस में परेशानी