T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद अभिषेक ने मां से लिया आशीर्वाद
जम्मू & कश्मीर। भारत के विध्वंसक ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में सफलता के बाद माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे हैं. पूरे टूर्नामेंट में लगभग हर मैच में फेल होने के बाद उनके बल्ले से फाइनल मुकाबले में शानदार अर्धशतक की पारी आई थी. अभिषेक शर्मा ने संजू सैमसन के साथ पहले विकेट के लिए 7.1 ओवर में 98 रनों की साझेदारी की थी. उन्होंने 52 रनों की पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए।
खराब फॉर्म के चलते भी टीम प्रबंधन का भरोसा
अभिषेक शर्मा ने माता वैष्णो देवी का दर्शन किया और आईपीएल 2026 से पहले उनसे आशीर्वाद लिया. अभिषेक के लिए टी20 वर्ल्ड कप के सिर्फ दो मैच ही अच्छे गए थे. फाइनल के अलावा उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ भी अर्धशतकीय पारी खेली थी. खराब फॉर्म के बावजूद टीम प्रबंधन ने उनके ऊपर भरोसा कायम रखा. अभिषेक ने फाइनल में अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया कि उन्हें क्यों सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिना जा रहा है।
लगातार तीन शून्य से की थी शुरूआत
अभिषेक ने लगातार तीन शून्य से टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत की. वह अमेरिका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम, पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम और नीदरलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खाता नहीं खोल पाए. न्यूजीलैंड ने फाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन बनाकर एक पहाड़ स्कोर खड़ा किया. टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए. ईशान किशन ने 54 और अभिषेक शर्मा ने 52 रनों की पारी खेली।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा