विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
Videshon Me Hanuman Mandir: हनुमान जी की भक्ति केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया में उनके भक्त मौजूद हैं। यही कारण है कि कई देशों में भव्य और प्रसिद्ध हनुमान मंदिर स्थापित हैं, जहां श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।
इन मंदिरों का इतिहास, मान्यताएं और उनसे जुड़ी कथाएं भारतीय संस्कृति के वैश्विक विस्तार को दर्शाती हैं। रामायण के अनुसार, हनुमान जी ने समुद्र पार कर लंका पहुंचकर माता सीता की खोज की थी। इसी कारण उन्हें शक्ति, भक्ति और सेवा का प्रतीक माना जाता है। दुनिया भर में उनके मंदिर इस कथा और उनकी महिमा को जीवित रखते हैं।
इस लेख में जानिए कि विदेश में कहां-कहां हनुमान जी के मंदिर हैं और उनसे जुड़ी मान्यताएं।
पंचमुखी हनुमान मंदिर, पाकिस्तान
भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में हनुमान जी की पूजा होती है। यहां कराची में पंचमुखी हनुमान मंदिर स्थित है। इस मंदिर का इतिहास लगभग 1500 साल पुराना माना जाता है और रामायण के वनवास काल से संबंधित है। मान्यता है कि इस मंदिर में हनुमान जी की पंचमुखी मूर्ति स्वयंभू है, जो कि आठ फीट ऊंची है। मंदिर का पुनर्निर्माण 1882 में कराया गया। बाद में सिंध सांस्कृतिक विरासत संरक्षण अधिनियम 1994 के तहत एक राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया गया।
उलुवातु मंदिर, इंडोनेशिया
इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर कई प्राचीन हिंदू मंदिर है, इसमें से एक हनुमान जी को समर्पित है। उलूवातू मंदिर के नाम से प्रसिद्ध इस हनुमान मंदिर क इतिहास 11वीं सदी से जुड़ा है। मंदिर एक चट्टान पर स्थित है। इंडोनेशिया में ही मंकी फाॅरेस्ट है जो हनुमान जी को समर्पित क्षेत्र है। यहां बंदरों की बहुलता है।
कारापीचाइमा हनुमान मंदिर, त्रिनिदाद और टोबैगो
त्रिनिदाद और टोबैगो के कारापीचाइमा में हनुमान जी स्थापित हैं। इस मंदिर में भगवान हनुमान की 85 फीट ऊंची प्रतिमा है। भारत के बाहर ये सबसे ऊंची हनुमान मूर्तियों में से एक है। इसे दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची हनुमान प्रतिमा का दर्जा मिला है। इस मंदिर की स्थापना 1981 में हुई थी, लेकिन हनुमान प्रतिमा 2003 मे स्थापित की गई। मंदिर द्रविड़ शैली में बना है, निर्माण के लिए तमिलनाडु के शिल्पकारों को विशेष तौर पर बुलाया गया था।
श्री वीर हनुमान मंदिर, मलेशिया
मलेशिया के कुआलालंपुर में श्री वीर हनुमान मंदिर है। यह मंदिर अपनी अनूठी वास्तुकला और आध्यात्मिक शक्ति के लिए प्रसिद्ध है। मंदिर को 1942 में स्थापित किया गया और 1999 में इसे ब्रिकफील्ड्स में स्कॉट रोड पर स्थानांतरित कर दिया गया।
इस मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा की 17 फीट लंबी पूंछ है जो कि 41 सर्पिल में घूम कर एक गुंबद बनाती है। मंदिर में वियतनाम,कंबोडिया और इंडोनेशिया की शैलियों से प्रेरित हनुमान जी की 100 अनूठी हस्तनिर्मित मूर्तियां है।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा