28 अप्रैल को वृंदावन में जुटेगा जनसैलाब
मानव श्रृंखला सुबह साढ़े आठ बजे से इस्कॉन मंदिर से प्रेम मंदिर तक बनाई जाएगी। इस दौरान आतंकी हमलों और हिंसा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और केंद्र सरकार से देश विरोधी ताकतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।
‘हिंदुओं को निशाना बनाना साजिश का हिस्सा’
वृंदावन के होटल श्रीकृष्णा इंटरनेशनल में आयोजित पत्रकार वार्ता में न्यास के अध्यक्ष और श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद के वादी महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा कि कश्मीर के पर्यटक स्थल पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने पर्यटकों के नाम और धर्म पूछकर उनकी हत्या की, जो हिंदुओं को निशाना बनाने की साजिश का हिस्सा है।
उन्होंने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं की चुन-चुनकर की गई हत्याओं की भी निंदा की। महेंद्र प्रताप सिंह ने ममता बनर्जी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि बंगाल में पलायन करने वालों में केवल हिंदू ही क्यों हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि ममता सरकार सच्चाई को छिपाने के लिए पलायन को रोजगार की तलाश से जोड़ती है, जबकि हकीकत में हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है।
हिंदुओं में एकजुटता का देंगे संदेश
महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसी मानसिकता वाली देश विरोधी ताकतों का अंत आवश्यक है। उन्होंने हिंदुओं से एकजुट होने और सनातन धर्म की मजबूती के लिए 28 अप्रैल को मानव श्रृंखला में शामिल होने की अपील की। इस आयोजन में प्रमुख साधु-संत, सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, युवा, छात्र और नागरिक हिस्सा लेंगे। इसका उद्देश्य श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना और हिंदुओं में एकजुटता का संदेश देना है।
‘देश विरोधी ताकतें भड़का रही हिंसा’
न्यास अध्यक्ष ने वक्फ संशोधन कानून का समर्थन करते हुए कहा कि यह कानून देश हित में है। उन्होंने बताया कि न्यास ने इस कानून के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट में हस्तक्षेप याचिका दायर की है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश विरोधी ताकतें वक्फ संशोधन कानून की आड़ में मुस्लिम समाज को गुमराह कर हिंसा भड़का रही हैं। ऐसी ताकतों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
महेंद्र प्रताप सिंह ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने और मंदिर निर्माण के लिए न्यास के आंदोलन में अधिक से अधिक हिंदुओं से भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए है, बल्कि हिंदू समाज की एकता और सनातन धर्म की रक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा