विपक्षी दलों के 80 हजार नेता-कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टियों में से एक भाजपा ने जॉइनिंग कमेटी की बनाकर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कई रणनीतियां तैयार की हैं। इस समिति ने देशभर की कई पार्टियों के लगभग 80 हजार नेताओं और कार्यकर्ताओं को भाजपा जॉइन करवाई है। भाजपा में शामिल होने वालों में न केवल नेशनल लेवल के बल्कि जिला स्तर के नेता भी शामिल हैं।
भाजपा का मकसद आम चुनाव से पहले दूसरे दलों के करीब एक लाख नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करना है। इनमें कांग्रेसियों की संख्या ज्यादा है। भाजपा का दावा है कि अकेले मध्यप्रदेश में पिछले 80 दिनों में 17 हजार कांग्रेसी पार्टी में शामिल हुए हैं।
भाजपा का दावा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी सहित, 6 पूर्व विधायक, 1 महापौर, 205 पार्षद और सरपंच और 500 पूर्व जनप्रतिनिधियों सहित 17 हजार कांग्रेसी भाजपा जॉइन कर चुके हैं। भाजपा की न्यू जॉइनिंग टोली के संयोजक पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा कहते हैं कि रिकॉर्ड बन चुका है। चुनाव तक हम 70 हजार से 1 लाख कांग्रेसियों को भाजपा जॉइन कराएंगे। यदि गिनीज बुक में ऐसे रिकॉर्ड का प्रावधान है तो हमारी तैयारी पूरी है।
भाजपा में हाल ही में शामिल होने वाली हस्तियों में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, बहुजन समाज पार्टी से रितेश पांडे और संगीता आजाद, परनीत कौर, लालचंद कटारिया, किरण कुमार रेड्डी (आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री) और सुरेश पचौरी शामिल हैं। बाकी नेताओं में कांग्रेस से ज्योति मिर्धा, अर्जुन मोढवाडिया और रवनीत सिंह बिट्टू, ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस से अर्जुन सिंह, वाईएसआरसीपी से वी. वरप्रसाद राव, आम आदमी पार्टी से सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगुराल का नाम शामिल हैं। इनके अलावा गुरुवार को ही 6 बार के कटक लोकसभा सांसद भर्तृहरि महताब ओडिशा की सत्तारूढ़ बीजू जनता दल छोडऩे के कुछ दिनों बाद भाजपा में शामिल हो गए हैं।
भाजपा की जॉइनिंग कमेटी की संरचना के अनुसार, विनोद तावड़े को वेस्टर्न इंडिया तक फैली जिम्मेदारियों के साथ समन्वयक नियुक्त किया गया है। समिति में रविशंकर प्रसाद को ईस्ट इंडिया, राजीव चंद्रशेखर को साउथ इंडिया, अनुराग ठाकुर को नॉर्थ भारत और भूपेन्द्र यादव को सेंट्रल इंडिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (25 मार्च 2026)
डिजिटल सेवा केंद्र से बदली रानी कुर्रे की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भर
डेयरी योजना बदल रही है धनमती की तकदीर
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही
किसान ही देश के भाग्य विधाता हैं, उनकी समृद्धि ही है हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ के लिए मील का पत्थर
“महिला सम्मान का असली अर्थ तब होगा जब महिलाओं के खिलाफ अपशब्द बंद होगा” : एआईजी सिंह
अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर चर्चा: ईरान संकट के बीच ट्रंप ने पीएम मोदी से बात की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बुधवार को रिलीज करेंगे कछुए