अमेरिकी वीजा में भारतीयों के लिए 60 प्रतिशत की वृद्धि,
नई दिल्ली । भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने इंडो-अमेरिकन चैंबर आफ कामर्स के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले वर्षों की तुलना में हाल के महीनों में भारतीय छात्रों समेत कारोबारियों को जारी किए गए वीजा में 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अमेरिका और भारत के बीच व्यापार 20 हजार डालर का हो चुका है और उसके निकट भविष्य में 50 हजार डालर होने की संभावना है।उन्होंने कहा कि हाल ही में अमेरिका में आयोजित ग्लोबल बिजनेस लीडर्स की बैठक में भाग लेने वाले अधिकांश भारतीय थे, जो दोनों देशों के मजबूत संबंधों को दर्शाता है। बोइंग और एपल जैसी कंपनियों द्वारा भारत में किए जा रहे निवेश का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिकी कंपनियों ने भारत में 30 लाख से अधिक लोगों को नौकरियां प्रदान कीं हैं।
इधर, लगभग दो दशक बाद अमेरिका अपने यहां के विदेशी कामगारों को बड़ी सहूलियत देने जा रहा है। भारतीय नागरिकों समेत अमेरिका में काम करने वाले कर्मचारी बिना देश छोड़े एच 1-बी वीजा रिन्यू कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत 29 जनवरी से अगले पांच सप्ताह तक बीस हजार आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इनमें अमेरिका स्थित भारत व कनाडा के वाणिज्य दूतवासों द्वारा जारी किए गए एच 1 बी वीजा लेने वाले लोग ही रिन्युअल के लिए आवेदन कर सकते हैं।
प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी
हथियार छोड़ शिक्षा की राह पर बढ़ रहे पुनर्वासित युवा, उल्लास महापरीक्षा में 28 युवा हुए शामिल
भोपाल में प्रस्तावित सेना दिवस आयोजन प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध परंपरा, शौर्य और बलिदान से जोड़ने का होगा महत्वपूर्ण अवसर : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
पिनगवां का ट्रैफिक अलर्ट: अतिक्रमण के चलते लंबा जाम लग रहा
प्रयागराज में गैस टैंक विस्फोट, कई घायल; 8 मजदूरों की मौत
पीएमके के 'आम' को लेकर पिता-पुत्र का टकराव, मामला सिविल कोर्ट में
ट्रंप का बयान: जंग टली, बिजली संयंत्रों पर हमले टालने का निर्णय
लिंक ओपन करते ही अकाउंट साफ, व्हाट्सऐप पर नया फ्रॉड सामने आया