वाराणसी में 568511 बच्चे लेंगे पोलियो की खुराक
वाराणसी । वाराणसी जनपद को पोलियो मुक्त बनाने के लिए आज से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई है।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि सभी अभिभावक अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्राप बूथ पर ही पिलवायें| छह दिन तक चलने वाले इस अभियान में 5,68,511 बच्चे दवा पियेंगे। रविवार( 8 दिसम्बर )को बूथ दिवस से शुरुआत हो रही है, इसमें जिले में बने 1813 बूथों पर पोलियो की खुराक दी जायेगी। जबकि घर-घर भ्रमण के लिए कुल 1265 टीमें भी लगाई गई हैं, तथा 36 ट्रांजिट टीमें बनाई गई हैं| बूथ तक न पहुंच पाने वाले बच्चों के लिए 9 दिसम्बर से घर-घर जाकर पोलियो की खुराक देने का काम होगा। इसके बाद भी अगर कोई बच्चा दवा पीने से वंचित रह जाता है तो उसे 16 दिसम्बर को पोलियो की खुराक दी जायेगी। इसलिए सतर्क रहें और अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलायें।
पल्स पोलियो विशेष अभियान की जागरूकता रैली को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आज (शनिवार ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया| रैली में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी , डब्ल्यूएचओ की एसएमओ डॉ चेल्सी, यूनिसेफ़ की बीएमसी सहित नगरीय क्षेत्र की आशा कार्यकर्तियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान वे बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाना है, पोलियो से बचाना है और अब की बार भूल न जाना, दवा बूथ पर ही पिलाना के नारे लगा रही थीं| जनपद में आज से पल्स पोलियो विशेष अभियान की शुरूआत हो रही है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 मार्च 2026)
जीवन प्रकृति पर आधारित,राज्य में वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास-मंत्री केदार कश्यप
प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा नालंदा परिसर युवाओं को
प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए बजट और नीतियों में बड़े बदलाव : मंत्री पटेल
संघर्ष से सुकून तक: नल-जल योजना से बदली राधाबाई की जिंदगी
गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव
“किशोरी से मातृत्व तक" महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मोदी का रिकॉर्ड: भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले नेतृत्व की उपलब्धि
प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी