SBI ने ‘एसएमई डिजिटल बिजनेस लोन’ सुविधा की लॉन्च
एसबीआई ने मंगलवार को सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को कर्ज देने के लिए खासतौर से तैयार ‘एसएमई डिजिटल बिजनेस लोन’ सुविधा लॉन्च की। इसकी मदद से छोटे कारोबारियों को 45 मिनट में 50 लाख तक का कर्ज मंजूर हो जाएगा।एसबीआई ने आधिकारिक बयान में कहा, एमएसएमई की प्रगति को अगले पांच वर्षों में बैंक की वृद्धि और मुनाफे के साथ जोड़कर देखा गया है। एसएमई डिजिटल बिजनेस लोन सुविधा में कर्ज प्रक्रिया को बहुत सरल बनाया गया है। इससे मानवीय हस्तक्षेप की जरूरत नहीं के बराबर रह जाती है। बैंक के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा, एमएसएमई इकाइयों के समृद्ध डाटा फुटप्रिंट का लाभ उठाकर हमारा लक्ष्य सबसे तेज और सहज तरीके से कर्ज देना है।
विवरण जमा होने के 10 सेकंड में मंजूरी
कर्ज की मंजूरी में आईटीआर, जीएसटी रिटर्न और बैंक स्टेटमेंट जैसे स्रोतों से प्रामाणिक डाटा फुटप्रिंट का इस्तेमाल किया जाता है। इससे मंजूरी में लगने वाला समय घट जाता है। बैंक का दावा है कि जरूरी विवरण जमा होने के बाद 10 सेकंड के भीतर ही कर्ज की मंजूरी दे दी जाती है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (28 मार्च 2026)
ग्राम गिधली बसना हर घर जल ग्राम के रूप में प्रमाणित
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना
माँ के आशीर्वाद से ही सभी कार्य सफल होते हैं : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने भगवान भैरवनाथ एवं माँ बूढ़ी माता के दर्शन किए
हरदीप पुरी ने कहा- “कोई लॉकडाउन प्रस्ताव विचाराधीन नहीं”
खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स : केरल की एथलेटिक्स टीम पहुंची जगदलपुर, पारंपरिक लोकनृत्य से हुआ भव्य स्वागत
पीएम जनमन योजना से बदल रही विशेष पिछड़ी जनजातियों की तस्वीर, पक्के आवास से मिल रहा सुरक्षा का आधार
रतलाम के डायल-112 हीरोज: मोटर साइकिल दुर्घटना में घायल हुए 03 व्यक्तियों को त्वरित सहायता कर पहुँचाया अस्पताल