कानपुर: साइबर हैकर ने नर्सिंग होम का डाटा हैक किया, खुद को ईमानदार बताया
ईमानदारी की बात अगर कोई सज्जन व्यक्ति करे तो समझ में आता है, लेकिन क्या कभी एक अपराधी को ईमानदारी की बात करते हुए सुना है. अब अपराधी भी खुद को ईमानदार बताने लगे हैं. खुद को ईमानदार बताकर, ईमानदारी का दावा करने वाले एक साइबर हैकर का मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आया है, जहां एक नर्सिंग होम का डाटा हैक करके साइबर अपराधी खुद को ईमानदार बता रहे हैं. साइबर अपराधियों ने खुद के ईमानदार होने का दावा करते हुए बिटकॉइन लेने में मदद की पेशकश भी की. अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
कानपुर के काकादेव क्षेत्र में एक नर्सिंग होम स्थित है. इस नर्सिंग होम में पांच दिन पहले एक मेल आया. उस मेल में एक लिंक था. जब उस मेल को क्लिक किया गया तो नर्सिंग होम का पूरा डाटा साइबर अपराधियों के पास चला गया. इस पूरे काम में साइबर अपराधियों को मात्र 20 मिनट लगे. इसके अगले दिन एक और मेल आया, जिसके बारे में नर्सिंग होम ने प्रशासन को बताया कि उनका पूरा डाटा हैक करके चुरा लिया गया है.
“काम पूरी ईमानदारी से करते हैं”
हैकर्स ने मेल में कहा कि अगर डाटा वापस चाहिए है तो बिटकॉइन के जरिए रकम उनको देनी होगी. हैकर्स ने मेल में अपने को पूरा ईमानदार बताया. साइबर अपराधियों ने कहा कि वो अपना काम पूरी ईमानदारी से करते हैं. इसलिए अगर उनको बिटकॉइन दे दिया तो वो पूरा डाटा वापस कर देंगे. इतना ही नहीं बल्कि पैसे से बिटकॉइन खरीदने में मदद भी करेंगे और वॉलेट भी बनवा देंगे.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
इसके साथ ही साइबर अपराधियों ने चेतावनी भी दी कि अगर उनको बिटकॉइन में रकम नहीं दी गई तो नर्सिंग होम का पूरा डाटा या तो सार्वजनिक कर दिया जाएगा या फिर उसको किसी और को बेच दिया जाएगा. पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है. साइबर एक्सपर्ट की एक टीम को नर्सिंग होम भी भेजा गया था. टीम ने वहां के सिस्टम, ईमेल और बाकी चीजों की जांच की थी. साथ ही नर्सिंग होम के कर्मचारियों से पूछताछ भी की गई.
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा