हंसते-खेलते परिवार हुए वीरान, 70 रुपये की जहरीली शराब ने 11 लोगों की जान ली
सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले की बंडा विधानसभा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की असामयिक मृत्यु हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर हालत में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (सागर) में उपचाराधीन हैं। इस भीषण त्रासदी के बाद पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है और मामले में अब तक 30 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। मुख्य आरोपियों में आबकारी के लाइसेंसी ठेकेदार मनीष लोधी, आशीष साहू और यशवंत सिंह शामिल हैं।
70 रुपये में बिक रही थी मिथाइल अल्कोहल युक्त शराब
पुलिस जांच में सामने आया है कि अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से लाइसेंसी ठेकेदारों ने शराब का एक नया और खतरनाक फॉर्मूला तैयार किया था, जिसे मात्र 70 रुपये प्रति क्वार्टर की दर से बेचा जा रहा था। इस शराब का सेवन करते ही लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। जांच में स्पष्ट हुआ है कि शराब में जानलेवा मिथाइल अल्कोहल की मौजूदगी के कारण यह मौतें हुईं। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला के अनुसार, वर्तमान में 4 मरीजों की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है।
घटना पर गरमाई राजनीति, नेता प्रतिपक्ष ने लगाए आरोप
सागर में हुए इस हादसे के बाद प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है:
-
विपक्ष का दौरा: घटनास्थल पर पहुंचे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
-
आर्थिक सहायता का ऐलान: नेता प्रतिपक्ष ने अपनी ओर से प्रत्येक मृतक के परिवार को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की।
-
सरकार पर आंकड़े छिपाने का आरोप: सिंघार ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार इस हादसे में हुई मौतों के वास्तविक आंकड़ों को छिपाने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि पीड़ित परिवारों को कम से कम 25-25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव
महिला अस्पताल में 100 सिजेरियन का लक्ष्य, निजी विशेषज्ञ भी किए अनुबंधित
दिल्ली में एयर इंडिया के पायलट की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मिला शव
लंबी कानूनी लड़ाई के बाद वैध भूमि स्वामी को मिला भौतिक कब्जा