उज्जैन में बाबा महाकाल की भव्य सवारी, CM मोहन यादव ने किया पूजन-अर्चन
उज्जैन। श्रावण-भाद्रपद मास के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से सोमवार को भगवान महाकाल की पांचवीं और भव्य शाही सवारी निकाली गई। इस अलौकिक आयोजन में शामिल होने के लिए देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे, जिससे पूरा शहर शिवमय हो गया।
एक साथ पांच स्वरूपों में दर्शन
शाही सवारी के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान महाकाल के पांच अलग-अलग स्वरूपों के दर्शन का दुर्लभ सौभाग्य प्राप्त हुआ। परंपरा के अनुसार, भगवान महाकाल चांदी की पालकी में 'चंद्रमौलेश्वर', हाथी पर 'मनमहेश', गरुड़ रथ पर 'शिवतांडव', नंदी पर 'उमा-महेश' और डोल रथ पर 'होलकर स्वरूप' में सवार होकर शहर भ्रमण पर निकले। मंदिर के पुजारी महेश पुजारी के अनुसार, यह होलकर मुखारविंद होलकर राजवंश द्वारा मंदिर समिति को भेंट किया गया था। इस बार की सवारी की मुख्य थीम 'चौरासी महादेव' रखी गई थी, जिससे भक्तों को एक साथ चौरासी महादेव के दर्शन का भी लाभ मिला।
शिप्रा तट पर हुआ भव्य पूजन और पुष्पवर्षा
राजसी ठाठ-बाट के साथ मंदिर से शाम चार बजे शुरू हुई यह सवारी निर्धारित मार्गों—कोट मोहल्ला, गुदरी चौराहा, बक्षीबाजार, कहारवाड़ी और रामानुजकोट से होते हुए मोक्षदायिनी शिप्रा नदी के रामघाट पहुँची। रामघाट पर पहुंचते ही आकाश मार्ग से हेलीकॉप्टर द्वारा भगवान महाकाल की सवारी पर पुष्पवर्षा की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुजारियों के साथ विधि-विधान से शिप्रा जल से भगवान महाकाल का अभिषेक और पूजन किया।
पारंपरिक मार्ग से वापसी
शिप्रा तट पर पूजन-अभिषेक संपन्न होने के बाद महाकाल की सवारी रामानुजकोट, गणगौर दरवाजा, कार्तिक चौक, जगदीश मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर और पटनी बाजार होते हुए पुनः महाकाल मंदिर पहुँची। सवारी के पूरे मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भक्तों ने भगवान का स्वागत किया और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव
महिला अस्पताल में 100 सिजेरियन का लक्ष्य, निजी विशेषज्ञ भी किए अनुबंधित
दिल्ली में एयर इंडिया के पायलट की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मिला शव
लंबी कानूनी लड़ाई के बाद वैध भूमि स्वामी को मिला भौतिक कब्जा
टीबी खत्म करने के लिए दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में तेज कार्रवाई का संकल्प, डब्ल्यूएचओ ने बनाई नई रणनीति