पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ जो रूट ने रचा इतिहास, स्ट्रॉस का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
लंदन। लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 और दूसरी पारी में 208 रन बनाए थे, जबकि पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 110 और दूसरी पारी में 194 रन बना पाई। इस दौरान पर अब तक पाकिस्तान की टीम 200 रन के आंकड़े को नहीं छू सकी है। पाकिस्तान की यह सेना देशों में पिछले 18 मैचों में से 16वीं हार है। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 529 गेंद टिक सकी, जिसमें से 14 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू पाए। दूसरी ओर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने इतिहास रच दिया।
| क्रम | कप्तान | जीत | मैच |
| 1 | जो रूट | 15* | 25 |
| 2 | एंड्रयू स्ट्रॉस | 14 | 22 |
| 3 | एलिस्टेयर कुक | 12 | 30 |
| 4 | नासिर हुसैन | 7 | 17 |
| 5 | बेन स्टोक्स | 7 | 15 |
इंग्लैंड ने इस जीत के साथ ही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी हासिल कर ली है। दूसरी पारी में पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के आगे आसानी से घुटने टेक दिए। पाकिस्तान की तरफ से सिर्फ सऊद शकील ही इंग्लिश गेंदबाजों का डटकर सामना करते हुए नजर आए और उन्होंने 97 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, शकील को दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। शान मसूद ने 26 रनों का योगदान दिया, जबकि अली उस्मान 16 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद अब्बास 13 रन बनाकर नाबाद रहे।
जोश टंग ने चटकाए 8 विकेट
इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में ओली रॉबिन्सन ने दूसरी पारी में 4 विकेट चटकाए, जबकि जोश टंग ने 3 और जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट अपने नाम किए। रॉबिन्सन ने मुकाबले में कुल 8 विकेट झटके, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया। आर्चर और टंग ने लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों को मिलकर कुल 5-5 विकेट चटकाए।
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव
महिला अस्पताल में 100 सिजेरियन का लक्ष्य, निजी विशेषज्ञ भी किए अनुबंधित