तीन साल की मासूम के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप, दिल्ली में टैक्सी चालक गिरफ्तार
दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी के बवाना इलाके स्थित एक निजी स्कूल से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ स्कूल की ही एक तीन साल की नन्हीं छात्रा के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूल के टैक्सी चालक विकास को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
चॉकलेट का लालच देकर किया अनुचित स्पर्श
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी टैक्सी चालक विकास मासूम बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपनी हवस का शिकार बनाता था। उसने कई बार बच्ची के साथ अनुचित स्पर्श (यौन उत्पीड़न) किया। चूंकि बच्ची छोटी होने के कारण आरोपी का नाम खुलकर नहीं बता पा रही थी, इसलिए परिजनों ने सीधे स्कूल प्रबंधन से इसकी शिकायत की। इसके बाद गत 24 अगस्त को स्कूल में बच्ची को वहां के कर्मचारियों की तस्वीरें और सीसीटीवी फुटेज दिखाए गए, जिसमें बच्ची ने फुटेज देखकर आरोपी ड्राइवर विकास की स्पष्ट पहचान कर ली। इसके आधार पर पुलिस ने पॉक्सो (POCSO) एक्ट और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत गंभीर मामला दर्ज कर लिया है।
मोबाइल फोन से मिले बच्चों के कई वीडियो
पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आई है कि आरोपी विकास पिछले करीब आठ महीने से इस स्कूल के लिए टैक्सी चलाने का काम कर रहा था। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन अपने कब्जे में लेकर जब उसकी फॉरेंसिक जांच की, तो उसमें छोटे-छोटे बच्चों को चॉकलेट खिलाते हुए और लुभाते हुए कई आपत्तिजनक वीडियो बरामद हुए हैं। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने स्कूल परिसर के भीतर लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी सुरक्षित कर लिए हैं, ताकि इस अपराध से जुड़े अन्य पहलुओं और सबूतों की गहराई से जांच की जा सके।
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव
महिला अस्पताल में 100 सिजेरियन का लक्ष्य, निजी विशेषज्ञ भी किए अनुबंधित